LOADING...
'धुरंधर 2' के हिंसक दृश्यों पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 6 मिनट छोटी हुई फिल्म
'धुरंधर 2' को सेंसर बोर्ड ने किया पास

'धुरंधर 2' के हिंसक दृश्यों पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 6 मिनट छोटी हुई फिल्म

Mar 18, 2026
10:39 am

क्या है खबर?

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर 2' आखिरकार अपनी रिलीज से एक दिन दूर बची है। 19 मार्च को रिलीज हो रही फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने हरी झंडी दिखाकर 'A' प्रमाणपत्र दिया है। हालांकि फिल्म का यहां तक पहुंचने का रास्ता इतना आसान भी नहीं रहा क्योंकि इसमें 21 कट्स लगाए गए हैं। CBFC ने हिंसक दृश्यों पर कैंची चलाकर कुछ जरूरी बदलाव किए हैं, जिससे फिल्म की अधवि 6 मिनट छोटी हुई है।

संशोधन

'धुरंधर 2' में संशोधन करने के बाद भी मिला 'A' प्रमाणपत्र

प्रमाणन रिपोर्ट के अनुसार, CBFC ने 'धुरंधर 2' में 21 प्रमुख संशोधनों में से 4 का सुझाव दिया। इनमें "आंख फोड़ना", "सिर काटना", "लात मारना", "सीमेंट के ब्लॉक से सिर पर मारना" और "हथौड़े से सिर पर मारना" जैसे हिंसक दृश्य शामिल थे। इसके बावजूद इसे 'A' प्रमाणपत्र मिला है जिससे सिर्फ 18 साल से ऊपर वाले फिल्म देख सकेंगे। उपशीर्षकों में नोटबंदी की तारीखों को ठीक किया गया है। सूचना पाठ में "लाहौर" को "दिल्ली" से बदला गया है।

अवधि

बदलावों के बाद 6 मिनट छोटी हुई अवधि

सेंसर बोर्ड द्वारा 'धुरंधर 2' में संशोधन के बाद भारत में इसकी कुल अवधि 3 घंटे 49 मिनट और 36 सेकंड है। CBFC को सौंपते वक्त इसकी अवधि करीब 3 घंटे 51 मिनट थी। बोर्ड ने फिल्म में कुल 1.3 मिनट की फुटेज पर कैंची चलाई है जिसके चलते फिल्म की भारतीय अवधि अब विदेशी अवधि (लगभग 3 घंटे 55 मिनट) से 6 मिनट छोटी हो गई है। इसके अलावा, फिल्म में ड्रग्स से जुड़ी चेतावानी भी जोड़ी गई है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement