LOADING...
'धुरंधर 2' की कमाई लगातार जारी, इस देश में 'बाहुबली 2' को पछाड़कर बनाया दबदबा
'धुरंधर 2' ने 9 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया

'धुरंधर 2' की कमाई लगातार जारी, इस देश में 'बाहुबली 2' को पछाड़कर बनाया दबदबा

Apr 07, 2026
09:37 am

क्या है खबर?

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर सबसे जल्द और सबसे ज्यादा कमाई करते हुए इसने 18 दिनों में 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म अब कारोबारी दिनों में लौट आई है, जिससे 19वें दिन, यानी सोमवार को कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। हालांकि नॉर्थ अमेरिका में रणवीर की फिल्म ने प्रभास अभिनीत 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड ध्वस्त किया है।

कमाई

जानिए 19वें दिन 'धुरंधर 2' ने कितना कारोबार किया

सैकनिल्क के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने 19वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये कमाए हैं। चूकि वीकेंड पर 17वें दिन कलेक्शन 25.65 करोड़ रुपये और 18वें दिन 28.75 करोड़ रुपये था। इस हिसाब से आंकड़ों में भारी गिरावट आई है। फिल्म ने अब तक कुल 1,023.77 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली यह पहली हिंदी फिल्म है।

पटखनी

'धुरंधर 2' ने 9 साल पुराने ऐतिहासिक रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा

'धुरंधर 2' विश्वस्तर पर भी कमाल दिखा रही है। इसने 19 दिनों में वर्ल्डवाइड कुल 1,622.72 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। वहीं नॉर्थ अमेरिका में फिल्म ने लगभग 217 करोड़ रुपये का कारोबार करते हुए 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ दिया है, जिसका कुल कलेक्शन लगभग 173 से 186 करोड़ रुपये के बीच था। बता दें, आदित्य धर द्वारा निर्देशित 'धुरंधर 2' दिसंबर, 2025 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है।

Advertisement