LOADING...
'धुरंधर 2' की तूफानी कमाई छठे दिन भी जारी, 600 करोड़ कमाने से चंद दूर 
'धुरंधर 2' की 'घातक' कमाई बॉक्स ऑफिस पर जारी

'धुरंधर 2' की तूफानी कमाई छठे दिन भी जारी, 600 करोड़ कमाने से चंद दूर 

Mar 25, 2026
09:59 am

क्या है खबर?

रणवीर सिंह की जासूसी एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार पारी खेल रही है। कारोबारी दिनों में इसके कदम नहीं लड़खड़ाए जिससे यह साफ हो गया है कि फिल्म की 'घातक' कमाई दूर-दूर तक थमने वाली नहीं। 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी फिल्म को छठे दिन थोड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा, लेकिन यह 600 करोड़ कमाने से बस कुछ कदम दूर है। चलिए जानते हैं 'धुरंधर 2' की कमाई का ताजा कमाई।

कलेक्शन

'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने छठे दिन, यानी मंगलवार को 56.55 करोड़ का कलेक्शन किया है। पिछले आंकड़ों पर गौर करें, तो इसने पहले दिन 102.55 करोड़, दूसरे दिन 80.72 करोड़, तीसरे दिन 113 करोड़, चौथे दिन 114.85 करोड़ और 5वें दिन 65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इन 6 दिनों में फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 575.67 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं दुनियाभर में इसने अब तक 919 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है।

फिल्म

'उस्ताद भगत सिंह' के कलेक्शन में आई गिरावट

'धुरंधर 2' के साथ सिनेमाघरों में पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई। शुरुआती शानदार प्रदर्शन करने के बाद इसके कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म ने छठे दिन सिर्फ 1.75 करोड़ रुपये कमाए जिससे कुल कलेक्शन अब तक 64.60 करोड़ रुपये हो पाया है। कहना गलत नहीं होगा कि 'धुरंधर 2' की आंधी के चलते 'उस्ताद भगत सिंह' के कदम एक हफ्ते के अंदर लड़खड़ाने शुरू हो गए हैं।

Advertisement