'धुरंधर 2' ने फिर दिखाया कमाल, 12वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई से तोड़ दिया ये रिकॉर्ड
क्या है खबर?
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर जब से रिलीज हुई है, इसकी जबरदस्त कमाई कायम है। वीकेंड पर खूब कमाई करने के बाद यह फिल्म कारोबारी दिनों पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि दुनियाभर में रणवीर का जादू चल रहा है। दिलचस्प बात यह है कि तूफान बन चुकी 'धुरंधर 2' ने रिलीज के 12वें दिन अपना ही बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आइए जानते हैं फिल्म की कुल कमाई।
कलेक्शन
'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर कुल कारोबार
सैकनिल्क के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने रिलीज के 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 25.30 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कारोबार 872.17 करोड़ रुपये हो गया है। उम्मीद है कि वीकेंड से पहले फिल्म 1,000 करोड़ के क्लब में अपनी जगह पक्की कर लेगी। 'धुरंधर 2' सुनियाभर में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसने 12 दिनों में कुल 1,392.23 करोड़ का कारोबार कर लिया है। फिल्म ने अपनी पहली किस्त 'धुरंधर' (1,354.84 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।
लक्ष्य
इन फिल्मों को पीछे छोड़ना 'धुरंधर 2' का अगला लक्ष्य
'धुरंधर 2' का बोलबाला पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है, लेकिन यह अभी भी कुछ फिल्मों से पीछे है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, दुनियाभर में 1392.23 करोड़ रुपये कमाने के बाद, इसका अगला लक्ष्य 'दंगल' (2,070 करोड़), 'बाहुबली 2' (1,788 करोड़) और 'पुष्पा 2' (1,724 करोड़) को पीछे छोड़ना होगा। दूसरी ओर, पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' ने 12वें दिन सिर्फ 35 लाख रुपये कमाए हैं। इसके बाद कुल कमाई 70.29 करोड़ रुपये हो सकी है।