LOADING...
'धुरंधर 2' की आंधी में उड़ी शाहरुख खान की 'जवान', एडवांस बुकिंग में आया तूफान
'धुरंधर 2' का एडवांस बुकिंग कलेक्शन

'धुरंधर 2' की आंधी में उड़ी शाहरुख खान की 'जवान', एडवांस बुकिंग में आया तूफान

Mar 16, 2026
07:18 pm

क्या है खबर?

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फिल्म की रिलीज में सिर्फ 3 दिन बाकी रह गए हैं और उसके बाद बॉक्स ऑफिस पर नया धमाका देखने को मिलेगा। ऐसा अनुमान इसलिए लगाया जा रहा है क्योंकि आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने अपने एडवांस बुकिंग में ही काफी कोहराम मचाकर रखा है। इसने रिलीज से पहले ही शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को पटखनी दे दी है।

कलेक्शन

'धुरंधर 2' का एडवांस बुकिंग कलेक्शन

मूवी टॉकीज के मुताबिक, व्यापार आंकड़ों से पता चलता है कि 'धुरंधर 2' ने अपनी एडवांस बुकिंग में लगभग 32 करोड़ का कारोबार कर लिया है। वहीं, शाहरुख और एटली की फिल्म 'जवान' ने रिलीज से पहले लगभग 28.75 करोड़ रुपये की एडवांस बिक्री की थी। इस तरह 'धुरंधर 2' ने रिलीज से पहले ही शानदार कलेक्शन करते हुए फैंस और व्यापार विशेषज्ञों के बीच उत्साह को बढ़ा दिया है। ओपनिंग डे पर जबरदस्त धमाल मचने की पूरी उम्मीद है।

फिल्म

'धुरंधर 2' को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह

'धुरंधर' पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। अब इसका सीक्वल 'धुरंधर 2' आ रहा है जिसे लेकर लोगों में उत्साह दोगुना देखा जा रहा है। उम्मीद है कि यह फिल्म बॉलीवुड के सभी ओपनिंग डे और वीकेंड के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इसमें रणवीर के अलावा, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी दोबारा नजर आएंगे।

Advertisement