'धुरंधर 2' अभिनेता राकेश बेदी ने कंगना रनौत पर कसा तंज? 'इमरजेंसी' पर कही ये बात
क्या है खबर?
फिल्म 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न पूरा भारतीय सिनेमा मना रहा है। फिल्म में कराची के राजनेता 'जमील जमाली' का किरदार निभाने वाले अभिनेता राकेश बेदी ने अपनी खुशी जाहिर की। हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि क्या रणवीर सिंह अभिनीत यह एक प्रचारक फिल्म है। इस सवाल का जवाब देते हुए दिग्गज अभिनेता ने कुछ ऐसा कह दिया जो अब लोगों का ध्यान खींच रहा है। उन्होंने बातों-बातों में कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' पर तंज कसा है।
प्रतिक्रिया
राकेश बेदी ने फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर कही ये बात
NDTV से बातचीत में, राकेश ने 'धुरंधर 2' को प्रचारक फिल्म बताने के आरोपों पर कहा कि लोग इसे पसंद कर रहे हैं। उन्होंने अपने तर्क के समर्थन में कहा कि हाल ही में इंदिरा गांधी पर बनी एक फिल्म रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। उन्होंने आगे कहा, "मैं राजनीति में विश्वास नहीं करता। मुझे लगता है कि यह सिनेमा है... हर किसी को फिल्म पसंद या नापसंद करने का अधिकार है।"
तर्क
"फिल्म को किसी श्रेणी में रखना सही"
अभिनेता ने कहा, "किसी फिल्म को किसी श्रेणी में रखना सही है... जैसे कि वह सत्ता समर्थक है या सत्ता विरोधी।" "हाल ही में इंदिरा गांधी और मोदी (प्रधानमंत्री नरेंद्र) पर फिल्में बनी थीं, ये 2 दिन भी नहीं चलीं। धुरंधर का लेखन और पटकथा शानदार है। लोगों ने इतने बड़े पैमाने पर बनी फिल्म पहले कभी नहीं देखी।" बता दें, कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी' जनवरी, 2025 में रिलीज हुई थी जिसने दुनियाभर में लगभग 23.81 करोड़ रुपये कमाए थे।