दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' से रिलीज हुआ नया गाना, इन गायकों ने दी आवाज
क्या है खबर?
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' पिछले महीने 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 27 दिन बाद भी यह बॉक्स ऑफिस पर मौजूद है और इसने दुनियाभर में करीब 90.37 करोड़ रुपये की ताजा कमाई कर ली है। फिल्म में शरवरी वाघ, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह भी मौजूद हैं। निर्माताओं ने फिल्म से एक नया गाना 'धीरे धीरे' जारी किया है, जो अब यूट्यूब पर मौजूद है। इसका फिल्मांकन फिल्म के सभी कलाकारों पर हुआ है।
गाना
नसीरुद्दीन की खोई यादों पर आधारित है गाना
इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म में, नसीरुद्दीन ऐसे किरदार में हैं जो भारत विभाजन के कारण अपनी प्रेमिका से दूर हो गए थे। इस गम में उनकी याददाश्त चली गई। 'धीरे धीरे' गाना उनके इसी संघर्ष और खोई यादों को दर्शाता है, जिसे फहीम अब्दुल्ला और शिल्पा राव ने आवाज दी है। इसमें उनका साथ अंतरा नंदी और हीर ने दिया है। गाने के भावुक बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं, जबकि एआर रहमान का संगीत है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए गाने का वीडियो
This song makes us fall in love #DheereDheere ❤️
— Tips Films & Music (@tipsofficial) July 9, 2026
Dheere Dheere Song Out Now!
🔗 https://t.co/Uz6T87hyL7
Birla Studios & Applause Entertainment present, A Window Seat Films Production
🎬Starring: Diljit Dosanjh, Vedang Raina, Sharvari, Naseeruddin Shah
🎥 Directed by Imtiaz Ali…