Loading...
धर्मेंद्र को मां के किरदार में छोटी लगीं रोहिणी हट्टंगडी, देखते ही दी थी यह सलाह
रोहिणी हट्टंगडी ने खोला धर्मेंद्र से जुड़ा पुराना राज

धर्मेंद्र को मां के किरदार में छोटी लगीं रोहिणी हट्टंगडी, देखते ही दी थी यह सलाह

Nov 05, 2026
11:56 am

क्या है खबर?

अभिनेत्री रोहिणी हट्टंगडी ने पर्दे पर कई बड़े सितारों की मां का किरदार निभाया है, जबकि असल जिंदगी में वह उनसे उम्र में छोटी थीं। वह 'अग्निपथ' और 'शहंशाह' में अमिताभ बच्चन और 'हमसे ना टकराना' में धर्मेंद्र की मां बनी थीं। अब रोहिणी ने बताया कि धर्मेंद्र ने एक बार उन्हें ज्यादा मेकअप करने की सलाह दी थी, क्योंकि उन्हें लग रहा था कि वह उनकीं मां का किरदार निभाने के लिए बहुत कम उम्र की लग रही थीं।

बातचीत

रोहिणी को बड़े उम्र के किरदार से नहीं पड़ा फर्क

रोहिणी ने बड़ी उम्र की भूमिकाओं में चुने जाने के बारे में बात करते हुए कहा, "इससे मुझे कभी फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि जब मैं कोई भूमिका निभाती हूं तो वह मेरे लिए एक भूमिका होती है। आप एक किरदार निभा रहे होते हैं। मैं सोचती नहीं हूं कि यह बड़ा है या छोटा है। मैं हमेशा किरदार के अनुसार अभिनय करती हूं।"

वहीं उन्होंने 'हमसे ना टकराना' के सेट पर धर्मेंद्र के साथ पहली मुलाकात का किस्सा साझा किया।

खुलासा

रोहिणी का खुलासा

रोहिणी ने बताया, "मेरा मेकअप मैन आया और मुझ पर काफी मेहनत करने लगा। मैंने उससे पूछा कि वह क्या कर रहा और हमारा काम अभी तक पूरा क्यों नहीं हुआ? उसने झिझकते हुए बताया कि मुझे और ज्यादा मेकअप करने के लिए कहा गया, क्योंकि धर्मजी का कहना था कि मैं जवान लग रही हूं। मैंने सोचा कि मुझे और कितना मेकअप करना पड़ेगा और कितने सफेद बाल लगाने पड़ेंगे? और अगर मैं जवान हूं, तो मैं क्या करूं?"

ADVERTISEMENT

रिलीज

'हमसे ना टकराना' साल 1990 में हुई थी रिलीज

दीपक बाहरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'हमसे ना टकराना' साल 1990 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रोहिणी और धर्मेंद्र के साथ-साथ जितेंद्र, अनीता राज, मिथुन चक्रवर्ती और अमरीश पुरी मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

इस फिल्म में रोहिणी ने धर्मेंद्र की मां का किरदार निभाया था। इस फिल्म में काम करते समय रोहिणी सिर्फ 39 साल की थीं, जबकि उस समय धर्मेंद्र की उम्र 55 साल थी।

ADVERTISEMENT