रजनीकांत से टक्कर नहीं लेना चाहते धनुष, 'जेलर 2' के लिए टाली अपनी फिल्म की रिलीज
क्या है खबर?
तमिल सिनेमा के 2 सुपरस्टारों के बीच सिनेमाघरों में होने वाला बड़ा टकराव अब टल गया है। धनुष ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि वह अपनी आगामी फिल्म 'ओम' की रिलीज तारीख आगे बढ़ा रहे हैं। इसका कारण सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जेलर 2' है, जो उसी दौरान रिलीज होने को तैयार है। पूर्व ससुर और दामाद की फिल्माें के बीच का यह टकराव टलने से फैंस ने भी राहत की सांस ली है।
ऐलान
'जेलर 2' के साथ 'ओम' का टकराव नहीं चाहते धनुष
धनुष ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'ऐसे समय में, किसी फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाना अपने आप में कई चुनौतियां लेकर आता है। हमारे सुपरस्टार रजनीकांत सर, जिन्हें हम वर्षों से पूजते और सम्मान देते आए हैं, उनकी फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज हो रही है, जो हमारी फिल्म से ठीक एक दिन पहले है। उनके प्रति अपार सम्मान के कारण, हमने अपनी फिल्म 'ओम' की रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।'
इंतजार
'ओम' के लिए करना होगा लंबा इंतजार
अभिनेता ने लिखा, 'हमारी फिल्म इस साल दिवाली पर भी नहीं आएगी, क्योंकि सूर्या सर की फिल्म (सीन) उसी तारीख को रिलीज होने की घोषणा पहले हो चुकी है। ईमानदारी से कहें तो, उन्होंने अपनी रिलीज तारीख पहले घोषित की थी, और हमारा दृढ़ विश्वास है कि बड़ी फिल्मों को आपसी समझ रखनी चाहिए। हम नई रिलीज तारीख जल्द बताएंगे।'
बता दें, 'ओम' की रिलीज तारीख 16 अक्टूबर तय थी, जिसका सामना 'जेलर 2' (15 अक्टूबर) से होने वाला था।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#OM pic.twitter.com/tK5f6bigTo
— Dhanush (@dhanushkraja) September 23, 2026