LOADING...
धनुष पर 20 करोड़ का कानूनी वार, 10 साल पुरानी ये फिल्म बनी गले की फांस
धनुष से निर्माता ने की 20 करोड़ की मांग

धनुष पर 20 करोड़ का कानूनी वार, 10 साल पुरानी ये फिल्म बनी गले की फांस

Feb 14, 2026
11:27 am

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा बौर बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता धनुष एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। एक मशहूर प्रोडक्शन हाउस ने अभिनेता पर फिल्म का काम अधूरा छोड़ने और अनुबंध के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए 20 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है। प्रोडक्शन हाउस का दावा है कि फिल्म 'नान रुद्रन' को बीच में छोड़ने की वजह से उन्हें भारी वित्तीय नुकसान हुआ है। क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं।

विवाद

फिल्म छोड़ने पर धनुष को कानूनी झटका

प्रोडक्शन हाउस का दावा है कि फिल्म 'नान रुद्रन' को बीच में छोड़ने की वजह से उन्हें भारी वित्तीय नुकसान हुआ है। इसी नुकसान की भरपाई के लिए अब अभिनेता से 20 करोड़ रुपये की मांग की गई है। थेनांदल फिल्म्स ने अभिनेता को कानूनी नोटिस भेजकर 20 करोड़ रुपये हर्जाना मांगा है। आरोप है कि धनुष ने साल 2016 में साइन की गई इस फिल्म के काम में काफी देरी की, जिससे निर्माताओं को भारी नुकसान हुआ है।

कार्रवाई

फिल्म में देरी पड़ी भारी

प्रोडक्शन हाउस का आरोप है कि फिल्म के निर्माण में हुई देरी की वजह से उन्हें भारी वित्तीय नुकसान झेलना पड़ा है। इसी घाटे की भरपाई के लिए निर्माताओं ने अब 20 करोड़ रुपये की मांग रखी है। अगर तय समय के भीतर इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो प्रोडक्शन हाउस मधनुष के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है। धनुष के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन पर अनुबंध के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

Advertisement

आरोप

वादे से मुकरने का आरोप

प्रोडक्शन हाउस के वकील द्वारा भेजे गए नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि धनुष ने साल 2016 में फिल्म 'नान रुद्रन' साइन की थी। उन्होंने प्रोडक्शन हाउस को भरोसा दिलाया था कि वो इस फिल्म में अभिनय करेंगे, लेकिन बाद में उन्होंने इस प्रोजेक्ट को किनारे कर दूसरी फिल्म का निर्देशन शुरू कर दिया। निर्माताओं ने धनुष की इस बात को भी स्वीकार कर लिया था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने फिल्म की पूरी पटकथा) उपलब्ध नहीं कराई।

Advertisement

नाराजगी

स्टार कास्ट पर खर्च बेकार? देरी से भड़के निर्माता

शिकायत के मुताबिक, प्रोडक्शन हाउस इस प्रोजेक्ट पर अब तक 20 करोड़ रुपये एडवांस के रूप में खर्च कर चुका है। निर्माताओं ने फिल्म के अन्य सितारों जैसे नागार्जुन अक्किनेनी और एसजे सूर्या की फीस और अन्य खर्चों का भी भुगतान किया था, जो इस फिल्म में धनुष के साथ मुख्य भूमिकाओं में थे। इन भारी-भरकम खर्चों के बावजूद फिल्म के काम में हो रही देरी ने प्रोडक्शन हाउस को यह कड़ा कानूनी कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है।

Advertisement