Loading...
'धमाल 4' के साथ OTT पर हंसी की डोज देने आए अजय देवगन, जानिए कहां देखें
'धमाल 4' ने OTT पर दी दस्तक

'धमाल 4' के साथ OTT पर हंसी की डोज देने आए अजय देवगन, जानिए कहां देखें

Sep 04, 2026
11:59 am

क्या है खबर?

अजय देवगन की कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'धमाल' की चौथी कड़ी 'धमाल 4' OTT पर आ गई है। इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित कॉमेडी-ड्रामा 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसने दुनियाभर में लगभग 236 करोड़ रुपये की कुल कमाई की थी। फिल्म में रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी भी अपने मूल किरदारों में नजर आए हैं। नए चेहरों में रवि किशन, अंजलि आनंद और संजीदा शेख मौजूद हैं। अब फिल्म का घर बैठे लुत्फ उठाया जा सकता है।

स्ट्रीमिंग

कहां हुआ 'धमाल 4' का डिजिटल प्रीमियर?

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर, 'धमाल 4' का प्रीमियर 4 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर हो चुका है। सब्सक्राइबर यूजर्स इसे अभी से OTT पर देखना शुरू कर सकते हैं।

फिल्म की कहानी इस बार किरदारों को खजाने की खोज में ले जाती है, जहां उनका लालच, मजेदार हरकतें हंसने को मजबूर करती हैं और क्लाइमैक्स में भावुक भी करती हैं।

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के अंत में निर्माताओं ने इसकी 5वीं कड़ी का संकेत भी दे दिया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT