फिल्म 'धमाल 4' से जारी हुआ पहला गाना, धमाकेदार डांस करते दिखे अरशद-रितेश
क्या है खबर?
अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' का ट्रेलर कुछ दिन पहले जारी हुआ था। अब निर्माताओं ने इसका पहला गाना 'चटनी' जारी कर दिया है, जो आते ही यूट्यूब पर छा गया है। यह प्रसिद्ध भोजपुरी गाना 'फुलौरी बिना चटनी कैसे बनी' का रीक्रिएट वर्जन है, जिसमें रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और अंजलि आनंद धमाकेदार डांस करते दिख रहे हैं। रवि किशन भी गाने में शामिल हैं जो अपने भोजपुरी अंदाज से लोगों का दिल जीत रहे हैं।
गाना
गाने में इन गायकों ने लगाए हैं सुर
टी-सीरीज द्वारा निर्मित 'चटनी' गाने को नीलकमल सिंह और ममता शर्मा ने आवाज दी है। संगीत आदित्य देव और नीलकमल ने दिया है, जबकि बोल धीरज बाबूआन ने लिखे हैं। गाने का वीडियो जारी करते हुए निर्माताओं ने लिखा, 'साल के सबसे चटपटे गाने #चटनी पर थिरकने का समय आ गया है! गाना अब रिलीज हो चुका है।' इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित 'धमाल 4' 10 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए गाने का वीडियो
It's time to groove to the most chatpata track of the year 💃🏻❤️🔥#Chatni song out now.
— T-Series (@TSeries) June 15, 2026
🔗: https://t.co/PrOaDOMdwN#Dhamaal4 releasing in cinemas worldwide on 10th July.@ajaydevgn @ArshadWarsi @Riteishd @jaavedjaaferi @imsanjaimishra #UpendraLimaye #AnjaliAnand @iamsanjeeda… pic.twitter.com/D0Rh37lDF9