संजय दत्त की कंपनी को 'गॉडफादर' नाम पर दिल्ली हाई कोर्ट का झटका
मनोरंजन
दिल्ली हाई कोर्ट ने संजय दत्त के समर्थन वाली कंपनी कार्टेलब्रोस प्राइवेट लिमिटेड को अपनी व्हिस्की के लिए 'गॉडफादर' नाम का इस्तेमाल करने से रोक दिया है।
लगभग 40 सालों से इसी नाम से पेय पदार्थ बेच रही देवान्स मॉडर्न ब्रुअरीज ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था।
देवान्स का दावा है कि इस नाम पर उनका एकाधिकार है। अदालत ने देवान्स के पक्ष को मजबूत मानते हुए उन्हें कानूनी सुरक्षा देने की बात कही।
अदालत ने देवान्स को दिया अंतरिम संरक्षण
अदालत ने अपनी टिप्पणी में कहा कि कार्टेलब्रोस द्वारा 'गॉडफादर' नाम का इस्तेमाल देवान्स की बनी-बनाई प्रतिष्ठा का अनुचित लाभ उठाने जैसा होगा।
इससे स्थापित ब्रांड की विशिष्टता कमजोर हो सकती है। इसलिए, जब तक इस कानूनी विवाद का अंतिम निपटारा नहीं हो जाता, तब तक कार्टेलब्रोस अपनी व्हिस्की के लिए 'गॉडफादर' या इससे मिलता-जुलता कोई भी नाम उपयोग नहीं कर पाएगा।