Loading...
विमल इलायची विवाद: शाहरुख-अजय और टाइगर को झटका, कोर्ट ने खारिज की याचिका
विमल इलायची विवाद मामला

विमल इलायची विवाद: शाहरुख-अजय और टाइगर को झटका, कोर्ट ने खारिज की याचिका

Sep 15, 2026
10:23 am

क्या है खबर?

विमल इलायची विज्ञापन विवाद मामले में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को झटका लगा है। 14 सितंबर को दिल्ली हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र FDA द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी करने के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है। यह याचिका विमल इलायची बनाने वाली कंपनी पीबी एग्रो की ओर से कोर्ट में दायर की गई थी। वहीं, FDA ने विज्ञापनों में उत्पाद को कथित तौर पर गलत तरीके से पेश करने के लिए नोटिस जारी किया था।

कारण

कोर्ट ने क्याें खारिज की कंपनी की याचिका?

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच ने सोमवार को मामले की सुनवाई की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मामला उनके प्रादेशिक अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है।

कोर्ट ने कहा कि कंपनी को नोटिस महाराष्ट्र FDA द्वारा जारी किया गया है। यह कथित उल्लंघन भी उसी राज्य से जुड़ा है, इसलिए याचिकाकर्ता को इसके खिलाफ शिकायत या आपत्ति दर्ज कराने के लिए महाराष्ट्र कोर्ट जाना चाहिए। दिल्ली हाई कोर्ट इस पर सुनवाई करने के लिए सही मंच नहीं है।

विवाद

जानिए क्या है पूरा विवाद और क्यों FDA ने भेजा नोटिस

महाराष्ट्र FDA ने 11 अगस्त को शाहरुख, अजय और टाइगर को 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया था।

आरोप लगाया गया कि यह विज्ञापन 'सरोगेट एडवरटाइजिंग' का हिस्सा है। इसका मतलब साफ है कि भले ही विज्ञापन के जरिए 'इलायची' को दिखाया जा रहा हो, लेकिन इसके जरिए असल में उस पान मसाला ब्रांड को प्रमोट किया जा रहा है जो महाराष्ट्र में बैन है।

कंपनी ने इसी नोटिस को रद्द करने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

ADVERTISEMENT