NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश, 'जवान' के क्लिप लीक करने वालों की दी जाए जानकारी 
    अगली खबर
    दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश, 'जवान' के क्लिप लीक करने वालों की दी जाए जानकारी 
    दिल्ली हाई कोर्ट ने 'जवान' के लिए दिया निर्देश (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@iamsrk)

    दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश, 'जवान' के क्लिप लीक करने वालों की दी जाए जानकारी 

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    May 17, 2023
    08:34 pm

    क्या है खबर?

    पिछले महीने दिल्ली हाई कोर्ट ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फिल्म 'जवान' के लीक हुए क्लिप हटाने के निर्देश दिए थे। बुधवार को कोर्ट ने ट्विटर से फिल्म के क्लिप शेयर करने वालों की जानकारी मांगी है।

    दिल्ली हाई कोर्ट ने शाहरुख खान की इस फिल्म के क्लिप शेयर करने वालों के फोन नंबर, IP एड्रेस, ई-मेल ID जैसी जानकारियां मांगी हैं।

    बता दें, पिछले महीने इस फिल्म के कई क्लिप सोशल मीडिया पर लीक हो गए थे।

    मामला

    रेड चिलीज ने कोर्ट से की थी यह मांग

    फिल्म की निर्माता कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने बताया था कि 5 ट्विटर अकाउंट से ऐसे वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। जो लोग ऐसे कंटेंट लीक कर रहे हैं, उनके पास कंपनी के सिस्टम का ऐक्सेस है। ऐसे में कंपनी ने इन अकाउंट के मालिकों की जानकारी साझा किए जाने की मांग की।

    कोर्ट ने कंपनी के पक्ष में फैसला लेते हुए ट्विटर को उचित जानकारी साझा करने को कहा, जिससे कंपनी उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर सके।

    लीक

    पिछले महीने लीक हुईं थीं फिल्म की झलकियां

    पिछले महीने 'जवान' के सेट से कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर लीक हुए थे। एक क्लिप में शाहरुख एक्शन करते दिख रहे थे। एक अन्य क्लिप में वह नयनतारा के साथ डांस करते नजर आ रहे थे।

    ऐसे कंटेंट को रोकने के लिए रेड चिलीज ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

    कोर्ट ने यूट्यूब, गूगल, ट्विटर और रेडिट जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को निर्देश दिया था कि 'जवान' फिल्म के कॉपीराइट कंटेंट के प्रसार को सख्ती से रोका जाए।

    रिलीज

    7 सितंबर को रिलीज होगी 'जवान'

    शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की पिछले साल घोषणा हुई थी। घोषणा के साथ ही शाहरुख का लुक भी साझा किया गया था, जिसने लोगों को खूब आकर्षित किया था।

    यह फिल्म 2 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज टल गई है। कुछ दिन पहले ही घोषणा की गई कि अब यह फिल्म 2 जून की बजाय 7 सितंबर को रिलीज की जाएगी।

    चर्चा है कि फिल्म के VFX के कारण रिलीज आगे बढ़ाई गई है।

    फिल्म

    शाहरुख की पहली पैन इंडिया फिल्म

    यह शाहरुख खान के करियर की पहली पैन इंडिया फिल्म है। फिल्म के विजुअल एफेक्ट पर भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां काम कर रही हैं।

    फिल्म का निर्देशन दक्षिण के सिनेमा के मशहूर निर्देशक एटली कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के साथ मुख्य भूमिका में नयनतारा नजर आएंगी।

    फिल्म में शाहरुख बाप-बेटे के डबल रोल में दिखेंगे। फिल्म में संजय दत्त भी कैमियो करेंगे। वह पर्दे पर शाहरुख के साथ एक्शन करते नजर आएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जवान फिल्म
    शाहरुख खान
    रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट
    दिल्ली हाई कोर्ट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल

    जवान फिल्म

    शाहरुख के साथ बनने जा रही एटली की फिल्म का नाम हुआ फाइनल! बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख ने किया एटली की फिल्म 'जवान' का ऐलान, टीजर लॉन्च बॉलीवुड समाचार
    'जवान' में शाहरुख खान के लुक की 'डार्कमैन' से हो रही तुलना बॉलीवुड समाचार
    क्या अगले साल बॉक्स ऑफिस पर छाएंगे शाहरुख? दाव पर लगे 500 करोड़ रुपये बॉलीवुड समाचार

    शाहरुख खान

    #NewsBytesExplainer: 3,500 VFX शॉट, 9 महीने; ऐसे तैयार हुआ था 'पठान' का VFX #NewsBytesExplainer
    बाबा सिद्दीकी कौन हैं, जिनकी इफ्तार पार्टी में हर साल लगता है सितारों का मेला? बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख ने की सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की तारीफ, बोले- यह खुशी का पल है  सचिन तेंदुलकर
    यशराज फिल्म्स ने की 'पठान वर्सेज टाइगर' की घोषणा, साझा किया पहला टीजर वीडियो सलमान खान

    रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट

    'कामयाब' के बाद अब मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले पर फिल्म बनाने जा रहे हैं शाहरुख खान बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान करेंगे आपको वीडियो कॉल, बस पूरा करना होगा ये डरावना टास्क नेटफ्लिक्स
    शाहरुख ने फिर बढ़ाया सनी देओल की ओर दोस्ती का हाथ, सौंप दिए 'दामिनी' के राइट्स बॉलीवुड समाचार
    मुश्किलों में फंसी शाहरुख खान की वेब सीरीज 'बेताल', लगा कहानी चुराने का आरोप नेटफ्लिक्स

    दिल्ली हाई कोर्ट

    'राम सेतु' की लीक रोकने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट ने 23 वेबसाइट पर लगाई रोक अक्षय कुमार
    दिल्ली: उपराज्यपाल ने केंद्र को भेजी सफारिश, बिना सहमति बने यौन संबंधों को माना जाए रेप दिल्ली
    छावला गैंगरेप और हत्या मामला: सुप्रीम कोर्ट ने 3 आरोपियों को क्यों किया बरी? सुप्रीम कोर्ट
    नाबालिग मुस्लिम लड़कियों की शादी पर कोर्ट के अलग-अलग फैसले, जानें किसका क्या कहना है केरल हाई कोर्ट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025