ट्रेडमार्क विवाद में आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' पर कोर्ट का फैसला, दिया ये निर्देश
क्या है खबर?
धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' 2024 में रिलीज हुई थी। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, 30 अप्रैल को सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म की शुरुआत में एक अस्वीकरण जोड़ने का निर्देश दिया है। अस्वीकरण में कहा गया है कि फिल्म का उद्देश्य मेडिसिन्स सैन्स फ्रंटियर्स (डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स) को बदनाम करना नहीं है। साथ ही, कोर्ट ने MSF द्वारा दायर ट्रेडमार्क उल्लंघन के मुकदमे को अब खारिज कर दिया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Delhi High Court directs Karan Johar's Dharma Productions to add a disclaimer at the start of Alia Bhatt-starrer film ‘Jigra’ stating that it does not intend to disparage Medecins Sans Frontieres (Doctors Without Borders), while rejecting MSF’s trademark infringement suit.… pic.twitter.com/C0pBq9GH4j
— Bar and Bench (@barandbench) April 30, 2026
मामला
जानिए फिल्म से जुड़ा ट्रेडमार्क विवाद
दिसंबर, 2024 में MSF द्वारा फिल्म 'जिगरा' के एक दृश्य पर आपत्ति जताई गई थी, जिसमें किरदारों को अवैध रूप से सीमा पार करने के लिए MSF सदस्यों का रूप धरते दिखाया गया था। संगठन ने फिल्म में अपने ट्रेडमार्क के इस्तेमाल का विरोध करते हुए कोर्ट में मुकदमा दायर किया था। तब से यह विवाद कोर्ट में चल रहा था, जिसपर जस्टिस तेजस कारिया ने फैसला सुनाते हुए फिल्म की शुरुआत में अस्वीकरण जोड़ने का निर्देश दिया है।
फिल्म
फिल्म 'जिगरा' के बारे में
करण जौहर द्वारा निर्मित और वासन बाला द्वारा निर्देशित 'जिगरा' में आलिया और वेदांग रैना मुख्य किरदार में हैं। इसकी कहानी भाई-बहन के गहरे रिश्ते पर आधारित है। इसमें आलिया ने सत्या नाम की लड़की का किरदार निभाया है, जो अपने भाई अंकुर (वेदांग) को बचाने के लिए एक मिशन पर निकलती है। फिल्म में मनोज पाहवा, शोभिता धुलिपाला, विवेक गोम्बर और राहुल रविंद्रन भी अहम किरदार में नजर आए हैं। इसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई थी।