NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / करण जौहर की अगली फिल्म में होंगी दीपिका पादुकोण, ऐसी होगी कहानी
    अगली खबर
    करण जौहर की अगली फिल्म में होंगी दीपिका पादुकोण, ऐसी होगी कहानी

    करण जौहर की अगली फिल्म में होंगी दीपिका पादुकोण, ऐसी होगी कहानी

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    Dec 06, 2019
    11:17 am

    क्या है खबर?

    दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। अभिनेत्री की अब तक की और आने वाली फिल्में इस बात का साक्ष्य हैं।

    'पद्मावत' अभिनेत्री की इस समय काफी डिमांड हैं और अगर रिपोर्ट्स की मानी जाए तो दीपिका एक बार फिर करण जौहर के साथ काम करती नज़र आने वाली हैं।

    कहा जा रहा है कि करण ने दीपिका को अपनी अगली फिल्म के लिए साइन कर लिया है।

    रिपोर्ट

    दीपिका ने फिल्म के लिए दी सहमति!

    फिल्मफेयर के मुताबिक, दीपिका कुछ हफ्ते पहले करण के ऑफिस स्क्रिप्ट नैरेशन के लिए पहुंची थीं। दीपिका कहानी से काफी ज्यादा प्रभावित हुईं थींं।

    रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि दीपिका ने फिल्म के लिए सहमति दे दी है। खास बात यह है कि इसमें दीपिका के साथ एक और लीड अभिनेत्री होगी। हालांकि दूसरी अभिनेत्री को अभी फाइनल नहीं किया गया है।

    कहा जा रहा है कि यह एक वुमेन-सेंट्रिक फिल्म होगी।

    जानकारी

    शकुन बत्रा करेंगे फिल्म को डायरेक्ट

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म को शकुन बत्रा डायरेक्ट करेंगे जबकि करण इसे प्रोडयूस करेंगे। हालांकि अभी मेकर्स द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। कहा जा रहा है कि जल्द इसकी घोषणा की जा सकती है।

    पिछली फिल्म

    'ये जवानी है दीवानी' में करण के साथ काम कर चुकी हैं दीपिका

    दीपिका की बात करें तो वह इससे पहले करण के साथ 'ये जवानी है दीवानी' में काम कर चुकी हैं। फिल्म साल 2013 में आई थी।

    'ये जवानी है दीवानी' को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था।

    इसमें दीपिका के अपोजिट रणबीर कपूर थे।

    दीपिका-रणबीर के साथ फिल्म में कल्कि कोचलिन और आदित्य रॉय कपूर अहम किरदारों में थे।

    'ये जवानी है दीवानी' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।

    वर्क फ्रंट

    इन फिल्मों का भी हिस्सा हैं दीपिका

    दीपिका के अन्य प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्म 'छपाक' है।

    'छपाक' को मेघना गुलज़ार डायरेक्ट कर रही हैं। इसमें उनके साथ विक्रांत मेसी दिखने वाले हैं।

    फिल्म अगले साल 10 जनवरी, 2020 को रिलीज़ होगी। 'छपाक', अजय देवगन की 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली है।

    इसके अलावा दीपिका, कबीर खान निर्देशित '83' में भी नज़र आएंगी।

    '83' में दीपिका के साथ रणवीर सिंह भी नज़र आएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    करण जौहर
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    भारत के 'टाइगर मैन' वाल्मीक थापर का 73 वर्ष की आयु में निधन रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान

    करण जौहर

    करण जौहर की इस फिल्म से होंगे शाहरुख के बेटे आर्यन बॉलीवुड में लॉन्च! बॉलीवुड समाचार
    मैडम तुसाद में लगा करण जौहर का स्टैच्यू, उपलब्धि पाने वाले बनें पहले भारतीय फिल्ममेकर बॉलीवुड समाचार
    करण जौहर के इस बैग की कीमत में खरीद सकते हैं एक कार, जानें इसकी ख़ासियत बॉलीवुड समाचार
    'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में अनन्या-तारा अपने कपड़ों को लेकर हुई ट्रोल, जानें बॉलीवुड समाचार

    दीपिका पादुकोण

    क्या 2020 में फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह? बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण सहित ये सितारे अंधविश्वास पर रखते हैं यकीन बॉलीवुड समाचार
    सारा को बारिश से बचाने के लिए अभिनेत्री के पीछे छाता लिए दिखे कार्तिक आर्यन बॉलीवुड समाचार
    क्या फिल्म 'रामायण' में रावण के किरदार में दिखेंगे प्रभास? बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    क्या गलती से दीपिका ने बताया आलिया भट्ट करने जा रही हैं शादी? दीपिका पादुकोण
    क्या अक्षय कुमार के साथ 'हाउसफुल 5' में दिखेंगी दीपिका और जैक्लिन? जानें सच्चाई दीपिका पादुकोण
    एमी अवॉर्ड्स: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'मैक माफिया' ने जीता बेस्ट ड्रामा सीरीज़ का अवॉर्ड मनोरंजन
    #MumbaiTerrorAttack: 26/11 के हमलों पर बनी हैं ये फिल्में, जरूर देखें मुंबई

    मनोरंजन

    कृष्णा ने किया खुलासा 'द कपिल शर्मा शो' में कब वापसी करने वाले हैं सिद्धू बॉलीवुड समाचार
    लता मंगेशकर की भतीजी ने बताया, अस्पताल से कब डिस्चार्ज होंगी सिंगर बॉलीवुड समाचार
    अजय ना मिले होते तो क्या शाहरुख खान से शादी करतीं काजोल? अभिनेत्री ने दिया जवाब बॉलीवुड समाचार
    एलिमिनेशन नहीं बल्कि इस कारण 'बिग बॉस 13' छोड़ देंगी देवोलीना! बिग बॉस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025