दीपिका पादुकोण इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी तहलका, देखें पूरी सूची
क्या है खबर?
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इस बीच उनके फैंस यह जानने को उत्सुक हैं कि वह आने वाले समय में फिल्मों में नजर आएंगी या कुछ समय के लिए काम से दूरी बनाए रखेंगी। ऐसे में आपको बता दें कि दीपिका कई बड़े बजट की फिल्मों में दिखाई देंगी। इस बीच आइए देखते हैं उनकी आने वाली फिल्मों की पूरी सूची।
#1 & #2
'किंग' और 'राका'
फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान के साथ लीड रोल में दीपिका नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं इस फिल्म में रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल जैसे सितारे भी नजर आएंगे। फिल्म 'राका' में दीपिका साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ तहलका मचाएंगी। एटली के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2027 में बड़े पर्दे पर आएगी।
#3 & #4
'पठान 2' और 'ब्रह्मास्त्र 2'
फिल्म 'पठान' के सुपरहिट होने के बाद अब इसके मेकर्स फिल्म का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका लीड रोल में दिखाई देंगी। इस फिल्म की साल 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2' में दीपिका पादुकोण दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर भी लीड रोल में दिखाई देंगे। हालांकि, इस फिल्म की रिलीज डेट का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।