Loading...
'राका' के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहीं दीपिका पादुकोण, प्रेग्नेंसी में फिल्माए एक्शन दृश्य
'राका' में अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

'राका' के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहीं दीपिका पादुकोण, प्रेग्नेंसी में फिल्माए एक्शन दृश्य

Jul 17, 2026
03:10 pm

क्या है खबर?

दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। 7 महीने की प्रेग्नेंट होने के बावजूद, अभिनेत्री अपने काम के प्रति समर्पित हैं और आगामी फिल्म के लिए जीतोड़ मेहनत कर रही हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी और काम के बीच बेहतरीन संतुलन बनाया हुआ है। इसलिए, मातृत्व अवकाश लेने से पहले वह आगामी फिल्म 'राका' की शूटिंग पूरी करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

शूटिंग

शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण एक्शन दृश्य फिल्मा रहीं दीपिका

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, 'राका' के लिए गहन एक्शन दृश्यों की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें अल्लू अर्जुन भी मुख्य भूमिका में हैं।

जहां दीपिका 8 घंटे की वर्क शिफ्ट मांग को लेकर काफी चर्चा बटोर चुकी हैं, तो वहीं एटली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लिए वह रात में शूटिंग कर रही हैं।

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि नाइट शिफ्ट के दौरान वह शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण एक्शन सीक्वेंस को फिल्मा रही हैं।

प्रेरणादायक काम

फिल्म को पूरा करने के लिए जुटी हैं अभिनेत्री

सूत्र ने कहा, "दीपिका मातृत्व अवकाश लेने से पहले फिल्म को पूरा करने के लिए दृढ़ थीं। कुछ एक्शन सीक्वेंस बेहद चुनौतीपूर्ण और लगभग थका देने वाले हैं, लेकिन चुनौतियों के बावजूद उन्होंने इसे बखूबी अंजाम दिय। दीपिका को इस तरह अभिनय करते देखना सेट पर सभी के लिए प्रेरणादायक है।"

बता दें, 'राका' में पहली बार अल्लू और दीपिका एक साथ नजर आएंगे। इसके रश्मिका मंदाना, जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर के शामिल होने की खबरें भी हैंद्ध

ADVERTISEMENT