Page Loader
कोरोना वायरस से सहम उठीं दीपिका पादुकोण, लिया ऐसा फैसला

कोरोना वायरस से सहम उठीं दीपिका पादुकोण, लिया ऐसा फैसला

Mar 04, 2020
09:26 am

क्या है खबर?

दीपिका पादुकोण के चाहने वाले भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में मौजूद हैं। यही कारण है कि दीपिका को विदेशों में से अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के प्रस्ताव आते रहते हैं। हाल ही में उन्हें मशहूर ग्लोबल ब्रैंड 'लुई वितों' ने पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया था। उनके जाने की सभी तैयारियां भी हो चुकी थी, लेकिन अंतिम समय में दीपिका ने पेरिस जाने से इंकार कर दिया। इसकी वजह है कोरोना वायरस।

जानकारी

दीपिका के प्रवक्ता ने दी अहम खबर

इस बात की जानकारी खुद दीपिका के एक प्रवक्ता द्वारा शेयर की गई है। उनका कहना है कि दीपिका पेरिस में होने वाले फैशन के लिए 'लुई वितों' के फैशन वीक 2020 का हिस्सा लेने वाली थीं। अब कोरोना वायरस फ्रांस में भी अपने पैर पसार चुका है, इसलिए अभिनेत्री ने अपनी यह यात्रा कैंसिंल करने का फैसला किया। हालांकि, इस खबर से विदेशों में दीपिका का इंतजार कर रहे फैंस काफी निराश हो गए हैं।

डर

फ्रांस में कोरोना वायरस का कहर

फ्रांस में अब तक 100 से भी ज्यादा लोग कोरोना वायरस से प्रभावित हो चुके हैं। जबकि दो लोगों को इसकी वजह से अपनी जान तक गवानी पड़ी है। बता दें कि केवल फ्रांस ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में कोरोना वायरस का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। फिलहाल से इससे बचने के लिए कोई दवा नहीं बन पाई है, लेकिन लोग खुद को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

शुरुआत

चीन से शुरू हुआ था कोरोना वायरस

कोरोना वायरस सबसे पहले दिसंबर में चीन के वुहान प्रांत में देखा गया था। लेकिन अब यह महामारी एक विकराल रूप ले चुकी है। दुनियाभर में अब तक 90,000 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। जबकि 3,000 से अधिक लोगों की जान चली गई। कोरोना वायरस भारत में भी पहुंच गया है। देश में इसके छह नए मामले देखे गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की हैं कि उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है।

वर्क फ्रंट

अपने अगले प्रोजेक्ट्स के लिए भी तैयार हैं दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोई के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह आगामी फिल्म '83' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। यह फिल्म वर्ष 1983 में खेले गए क्रिकेट विश्व कप पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह को पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। वहीं दीपिका उनकी पत्नी के किरदार में दिखेंगी। इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म 'दि इंटर्न' के हिन्दी रीमेक में भी नजर आने वाली हैं।