Loading...
पुलिस ऑफिसर बनकर छा गए ये सितारे, 'दायरा' से पहले इन किरदारों पर डालें नजर
पुलिस ऑफिसर बनकर इन सितारों ने मचाया धमाल

पुलिस ऑफिसर बनकर छा गए ये सितारे, 'दायरा' से पहले इन किरदारों पर डालें नजर

Sep 09, 2026
09:48 am

क्या है खबर?

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मेघना गुलजार की आगामी क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दायरा' 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। करीना ACP अजूनी कोहली, जबकि पृथ्वीराज DCP रमन कुमार का किरदार निभा रहे हैं। इससे पहले भी बॉलीवुड के कई सितारे पुलिस ऑफिसर की भूमिकाओं में खूब पसंद किए गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं वो।

#1 & #2

बाजीराव सिंघम अजय देवगन और शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में रानी मुखर्जी

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम' में अजय देवगन ने निडर और ईमानदार पुलिस अफसर की भूमिका निभाई थी। पहले भाग की जबरदस्त कामयाबी के बाद, रोहित ने 2014 में 'सिंघम रिटर्न्स' और 'सिंघम अगेन' के साथ इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाया।

रानी मुखर्जी ने दिवंगत निर्देशक प्रदीप सरकार की फिल्म 'मर्दानी' में एक महिला पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता के बाद, 2019 में 'मर्दानी 2' बनाई गई।

#3 & #4

संग्राम भालेराव के रूप में रणवीर सिंह और विजय खन्ना के रूप में अमिताभ बच्चन

रोहित ने 2018 में रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' के साथ अपने 'कॉप यूनिवर्स' का विस्तार किया। यह पहली बार था, जब दर्शकों ने रणवीर को पुलिस वाले के रोल में देखा। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था।

प्रकाश मेहरा की फिल्म 1973 की फिल्म 'जंजीर' ने हमें इंस्पेक्टर विजय खन्ना दिया था। इस किरदार को अमिताभ बच्चन ने निभाया था। यह उनके अब तक के सबसे यादगार पुलिस किरदारों में से एक है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 चुलबुल पांडे के रूप में सलमान खान

सलमान खान ने अनुभव सिन्हा की फिल्म 'दबंग' में एक निडर पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था। चुलबुल पांडे के तौर पर उन्हें लोगों ने खूब पसंद किया था। बाद में खान ने 'दबंग 2' और 'दबंग 3' में भी यही किरदार निभाया।

ADVERTISEMENT