'गॉड ऑफ वॉर' की धमाकेदार वापसी, क्रेटोस बने डेव बाउटिस्टा; 2028 तक आएगा पहला सीजन?
मनोरंजन
प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज 'गॉड ऑफ वॉर' में क्रेटोस का किरदार अब डेव बाउटिस्टा निभाएंगे। पहले इस भूमिका के लिए रायन हर्स्ट को चुना गया था, लेकिन चोट लगने के कारण उन्हें यह सीरीज छोड़नी पड़ी।
अब हर्स्ट के साथ जो भी सीन पहले शूट हुए थे, उन्हें डेव के साथ दोबारा रिशूट किया जाएगा।
निर्देशक 'गॉड ऑफ वॉर' का प्रोडक्शन फिर से कर रहे हैं शुरू
यह सीरीज मशहूर प्लेस्टेशन गेम्स पर आधारित है। इसमें क्रेटोस और उनके बेटे एट्रियस की यात्रा दिखाई जाएगी। कहानी में परिवार, दुख और इंसान व देवता होने के मतलब जैसे गहरे विषयों पर रोशनी डाली जाएगी।
सीरीज का प्रोडक्शन जल्द ही रॉनल्ड डी. मूर के निर्देशन में दोबारा शुरू होगा। इसमें 2 सीजन एक के बाद एक शूट किए जाएंगे।
अभी इसकी कोई निश्चित रिलीज की तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन उम्मीद है कि यह 2028 तक आ सकती है।