Loading...
सीरीज 'मुसाफिर कैफे' से रिलीज हुआ नया गाना 'दरमियान', रेखा भारद्वाज ने दी आवाज

सीरीज 'मुसाफिर कैफे' से रिलीज हुआ नया गाना 'दरमियान', रेखा भारद्वाज ने दी आवाज

Jul 20, 2026
03:55 pm

क्या है खबर?

विक्रांत मैसी की आगामी सीरीज 'मुसाफिर कैफे' से एक और गाना 'दरमियान' जारी कर दिया गया है। इससे पहले निर्माताओं ने 'तेरा हुआ साहिबा' शीर्षक वाला गाना यूट्यूब पर जारी किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। नए गाने को मसूरी में स्थित खूबसूरत पहाड़ियों के बीच विक्रांत, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना पर फिल्माया गया है। रुचिर अरुण के निर्देशन में बनी ये सीरीज मशहूर लेखक दिव्य प्रकाश दुबे के उपन्यास 'मुसाफिर कैफे' पर आधारित है।

वीडियो

इस OTT पर उपलब्ध होगी सीरीज

टी-सीरीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर 'दरमियान' को जारी किया है, जिसे रेखा भारद्वाज और राघव कौशिक ने आवाज दी है। इसका संगीत भी राघव ने दिया है। गाने के बोल अमृता सलूजा द्वारा लिखे गए हैं।

गाने का वीडियो प्यार, रोमांस और खुद की पहचान ढूंढने जैसे विषयों को दिखाता है।

इसे जारी करते हुए निर्माताओं ने कैप्शन दिया, 'जिस मोहब्बत का सफर अधूरा रह जाए, वो कैसे कोई भुलाए?'

'मुसाफिर कैफे' 24 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए गाने का वीडियो

ADVERTISEMENT