LOADING...
'डकैत' के बाद हिंदी सिनेमा में डेब्यू करेंगे अदिवि शेष, फिल्म पर आया ये अपडेट
अदिवि शेष हिंदी सिनेमा में रखेंगे कदम

'डकैत' के बाद हिंदी सिनेमा में डेब्यू करेंगे अदिवि शेष, फिल्म पर आया ये अपडेट

Jul 06, 2026
06:11 pm

क्या है खबर?

दक्षिण सिनेमा के अभिनेता अदिवि शेष आखिरी बार फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' में नजर आए थे। तेलुगु और हिंदी भाषा में आई इस एक्शन-थ्रिलर में उनके साथ मृणाल ठाकुर मुख्य किरदार में नजर आईं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास सफल नहीं हुई और इसने वर्ल्डवाइड लगभग 56 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, लेकिन अदिवि के अभिनय की खूब प्रशंसा हुई। ताजा अपडेट है कि वह हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।

तैयारी

अगले साल से फिल्म की शूटिंग शुरू करने की योजना

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, अदिवि एक एक्शन-ड्रामा फिल्म में मुख्य किरदार निभाएंगे। इसकी शूटिंग 2027 के शुरुआती महीनों में होने की उम्मीद है परियोजना से जुड़े एक सूत्र ने कहा, "अदिवी ने विषय-आधारित सिनेमा के जरिए दर्शकों के साथ एक मजबूत जुड़ाव बनाया है। उनकी विशिष्टता उनकी कहानी कहने की कला में है, चाहे वे अभिनेता हों या लेखक। 'मेजर' और 'डकैत' जैसी फिल्मों को मिली प्रतिक्रिया ने उनके दर्शकों की संख्या में काफी विस्तार किया है।"

परियोजना

प्रोडक्शन हाउसों से चल रही बातचीत

निर्माता इस एक्शन-ड्रामे से जुड़ी जानकारी को पूरी तरह से गुप्त रख रहे हैं, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि ये परियोजना अदिवि के करियर में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। खबरों के मुताबिक, अभिनेता अपनी अगली हिंदी फिल्म को अंतिम रूप देने से पहले कई फिल्म निर्माताओं और प्रोडक्शन हाउसों से बातचीत कर रहे हैं। उम्मीद है कि निर्माण बैनर, निर्देशक और अन्य कलाकारों की घोषणा आने वाले महीनों में कर दी जाएगी।

Advertisement