Loading...
इन फिल्मों पर नहीं चला करीना कपूर का जादू, बॉक्स ऑफिस पर हुईं फ्लॉप
करीना कपूर की ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं कर पाईं कमाल

इन फिल्मों पर नहीं चला करीना कपूर का जादू, बॉक्स ऑफिस पर हुईं फ्लॉप

Sep 16, 2026
12:32 pm

क्या है खबर?

करीना कपूर की फिल्म 'दायरा' 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। करीना ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई सफल फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है, लेकिन उनकी कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकीं। ऐसे में आइए जानते हैं करीना की उन फिल्मों के बारे में, जिन्हें दर्शकों से खास प्रतिक्रिया नहीं मिली।

#1 & #2

'बकिंघम मर्डर्स' और 'गोरी तेरे प्यार में'

साल 2024 में रिलीज हुई थ्रिलर फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' को हंसल मेहता ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में करीना कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 9.27 करोड़ रुपये कमाए थे।

साल 2013 में आई फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' में करीना के साथ इमरान खान दिखाई दिए थे। ये फिल्म 30 करोड़ के बजट में बनी थी। वहीं इसने महज 20 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

#3 & #4

'लाल सिंह चड्ढा' और 'एजेंट विनोद'

कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' साल 2022 में रिलीज हुई थी। इसमें करीना के साथ आमिर खान नजर आए थे। 200 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने महज 58 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में ये फ्लॉप साबित हुई थी।

साल 2012 में आई फिल्म 'एजेंट विनोद' को श्रीराम राघवन ने निर्देशित किया है। 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 43.29 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 'सत्याग्रह'

फिल्म 'सत्याग्रह' साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसको प्रकाश झा ने निर्देशित किया था। इसमें करीना के साथ अमिताभ बच्चन, अजय देवगन और अर्जुन रामपाल दिखाई दिए थे। 70 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 50 करोड़ रुपये कमाए थे।

ADVERTISEMENT