'दादी की शादी' रिव्यू: जनता की अग्निपरिक्षा में फिल्म पास हुई या फेल? देखें प्रतिक्रिया
क्या है खबर?
दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर और कपिल शर्मा की फिल्म 'दादी की शादी' 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म से नीतू की बेटी और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। आशीष आर मोहन ने फिल्म का निर्देशन किया है, जिन्हें 'खिलाड़ी 786' के निर्देशक के तौर पर जाना जाता है। फिल्म रिलीज हो चुकी है और दर्शकों ने अपना फैसला सुना दिया है।
तारीफ
लाेगों को पसंद आई पारिवारिक ड्रामा
फिल्म देखने के बाद लोगों ने इसे पारिवारिक मनोरंजक ड्रामा बताया है। लोगों का मानना है कि यह फिल्म परिवार के साथ देखने के लिए पूरी तरह से लायक है। एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, 'इस मातृ दिवस पर, दादी की शादी परिवार के साथ देखने के लिए वाकई एक बेहतरीन फिल्म है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'दादी की शादी में भावनाएं बेहद पवित्र और सच्ची लगती हैं। कुछ भी अतिरंजित नहीं, बस खूबसूरत पारिवारिक भावनाएं।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें पोस्ट
The emotions in #DaadiKiShaadi feel so pure and genuine 🤍
— Baishali Das (@BaishaliDas_) May 8, 2026
Nothing overdramatic, just beautiful family emotions 🥺pic.twitter.com/bobtYTJaVh
अभिनय
कपिल के अभिनय की हुई तारीफ
फिल्म में कपिल एक खास किरदार निभा रहे हैं और लोगों को उनका अभिनय काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'कपिल शर्मा ने अपने अब तक के सबसे प्यारे प्रदर्शनों में से एक दिया है। दादी की शादी के हर दृश्य में ईमानदारी झलकती है।' एक यूजर ने भावुक होकर लिखा, 'फिल्म प्यार, हंसी और भावनाओं से भरपूर है। यह खूबसूरत याद दिलाता है कि परिवार हमेशा सर्वोपरि होता है। मुझे इसका हर पल बहुत अच्छा लगा।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें पोस्ट
#DaadiKiShaadi is full of warmth, laughter and emotions 🥹❤️
— habir (@habir326942) May 8, 2026
Such a beautiful reminder that family always comes first 🤍
Loved every moment of it ✨ pic.twitter.com/C4XZuSEm5F
तुलना
'बागवान' से 'दादी की शादी' की तुलना
एक यूजर ने फिल्म की तुलना अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की फिल्म 'बागवान' से करते हुए लिखा, 'आधुनिक बागबान आ गई।' एक अन्य ने लिखा, 'दादी की शादी के सभी किरदार वास्तविक और सहज महसूस हुए।' कुल मिलाकर फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती हुई दिखाई दे रही है। बता दें, 'दादी की शादी' एक इमोशनल पारिवारिक-ड्रामा है, जिसकी कहानी बुढ़ापे के अकेलेपन, प्यार और समाज की रूढ़ियों को कॉमेडी के जरिए चुनौती देती है।