'जन नायकन' लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, साइबर क्राइम ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार
क्या है खबर?
थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' रिलीज से पहले पायरेसी का शिकार होने के कारण चर्चा बटोर रही है। सोशल मीडिया के जरिए कई अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। अब तमिलनाडु साइबर क्राइम विंग ने फिल्म के HD प्रिंट को अवैध रूप से ऑनलाइन लीक करने के मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
सूचना
'जन नायकन' निर्माताओं ने दी सूचना
निर्माताओं के कानूनी सलाहकार अधिवक्ता विजयन सुब्रमणियन ने गिरफ्तारी की सूचना दी। उन्होंने पाेस्ट में लिखा, 'साइबर क्राइम विभाग ने 'जन नायकन' से लीक हुई सामग्री के अवैध प्रसार मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया या डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए किसी भी रूप में लीक हुए दृश्यों को डाउनलोड करने, फॉरवर्ड करने, शेयर करने या प्रसारित करने वाले किसी भी व्यक्ति का पता लगाया जाएगा और उसके खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाया जाएगा।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
The Cyber Crime Department has already arrested 6 persons in connection with the illegal circulation of leaked content from #Jana Nayagan. Any person downloading, forwarding, sharing or circulating leaked scenes in any form through social media or digital platforms will be traced… https://t.co/bVrxljbZNr
— Vijayan Subramanian (@lawyervijayan) April 12, 2026
रिलीज
'जन नायकन' की रिलीज अभी भी अधर में
'जन नायकन' को 9 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। सेंसर बोर्ड से प्रमाण पत्र नहीं मिल पाने के कारण फिल्म की रिलीज अधर में लटक गई। एक तरफ फिल्म को अपनी रिलीज के कारण कानूनी व्यवधानों का सामना करना पड़ा, तो वहीं अब फिल्म के लीक होने से मामला गरमा गया। हालांकि, फिल्म निर्माताओं ने बयान जारी करते हुए लोगों से अवैध लिंक को तत्काल हटाने का आग्रह किया और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।