Loading...
उत्तर प्रदेश के क्राइम पर बनी सीरीज ने जीता दर्शकों का दिल, OTT पर जरूर देखें
उत्तर प्रदेश के अपराध की काली दुनिया दिखाती हैं ये सीरीज

उत्तर प्रदेश के क्राइम पर बनी सीरीज ने जीता दर्शकों का दिल, OTT पर जरूर देखें

Sep 08, 2026
10:17 pm

क्या है खबर?

पंकज त्रिपाठी और अली फजल की चर्चित 'मिर्जापुर' उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर बनी लोकप्रिय क्राइम सीरीज है। इसमें काल्पनिक मिर्जापुर शहर की माफिया दुनिया, गैंगवार, राजनीति और सत्ता की जंग दिखाई गई है। कालीन भैया और गुड्डू पंडित जैसे किरदारों ने खूब लोकप्रियता हासिल की। इसके अलावा भी उत्तर प्रदेश के अपराध पर कई फिल्में और वेब सीरीज बनी हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इनके बारे में और इन्हें आप कहां देख सकते हैं।

#1 & #2

'असुर' और 'अभय'

वेब सीरीज 'असुर' की कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा वाराणसी से जुड़ा है और इसके बाद कहानी दिल्ली तक पहुंचती है। अरशद वारसी और बरुण सोबती की इस वेब सीरीज को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज 'अभय' की कहानी मुख्य रूप से लखनऊ और उसके आस-पास के उत्तर प्रदेश के इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। कुणाल खेमू की इस सीरीज को आप OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर देख सकते हैं।

#3 & #4

'भौकाल' और 'इंस्पेक्टर अविनाश'

वेब सीरीज 'भौकाल' उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के अपराध और पुलिस की जंग की कहानी है। सच्ची घटना से प्रेरित इस क्राइम-ड्रामा में मोहित रैना पुलिस अधिकारी बने हैं। इस सीरीज को आप MX प्लेयर पर देख सकते हैं।

'इंस्पेक्टर अविनाश' वेब सीरीज की कहानी 1998 के उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है। रणदीप हुड्डा की इस सुपरहिट सीरीज को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 'रक्तांचल'

वेब सीरीज 'रक्तांचल' 1980 के दशक के उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसकी कहानी सरकारी ठेकों और वर्चस्व के लिए माफियाओं के बीच छिड़े खूनी संघर्ष को दिखाती है। इसे प्राइम वीडियो और MX प्लेयर पर देखा जा सकता है।

ADVERTISEMENT