LOADING...
रजनीकांत की 'जेलर 2' के सेट पर क्रू मेंबर की मौत, करंट लगने से हुआ हादसा 
फिल्म 'जेलर 2' के सेट पर हुआ हादसा

रजनीकांत की 'जेलर 2' के सेट पर क्रू मेंबर की मौत, करंट लगने से हुआ हादसा 

May 15, 2026
09:42 am

क्या है खबर?

सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी एक्शन फिल्म 'जेलर 2' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म के सेट पर एक दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने सामने आई है, जिससे हड़कंप मच गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, 14 मई को चेन्नई के एक निजी स्टूडियो में फिल्म के सेट पर काम करते वक्त एक क्रू मेंबर की मौत हो गई। बताया जाता है कि हादसा बिजली का झटका लगने के कारण हुआ है।

हादसा

शूटिंग के दौरान हो गया बड़ा हादसा

पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा गया कि हादसा शहर के पनायूर स्थित शूटिंग स्थल पर हुआ है और क्रू मेंबर की पहचान कार्तिकेयन के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि फिल्म की शूटिंग के लिए घर जैसा सेट तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान काम करते हुए कार्तिकेयन को बिजली का झटका लगा और मौके पर उनकी मौत हो गई। कनाथुर पुलिस ने बताया कि अभी तक FIR दर्ज नहीं की गई है।

जांच

पुलिस मामले की जांच में जुटी

हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बिजली के रिसाव और कार्तिकेयन की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, मामले पर फिल्म निर्माताओं की ओर से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है। बता दें 'जेलर 2' रजनीकांत की 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है, जिसका निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं। इसमें विद्या बालन, सूरज वेंजारामूडु और मिथुन चक्रवर्ती जैसे सितारे भी शामिल हैं।

Advertisement