NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / पूजा बेदी और सुधांशु पांडे को कोर्ट ने भेजा समन, जानिए मामला
    मनोरंजन

    पूजा बेदी और सुधांशु पांडे को कोर्ट ने भेजा समन, जानिए मामला

    पूजा बेदी और सुधांशु पांडे को कोर्ट ने भेजा समन, जानिए मामला
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Mar 31, 2021, 07:53 pm 1 मिनट में पढ़ें
    पूजा बेदी और सुधांशु पांडे को कोर्ट ने भेजा समन, जानिए मामला

    करण ओबेरॉय मामले में कथित तौर पर रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने को लेकर दायर शिकायत के बाद मुंबई की एक अदालत ने अभिनेत्री पूजा बेदी और अभिनेता सुधांशु पांडे को समन जारी किया है। इन दोनों कलाकारों समेत छह लोगों को कोर्ट ने समन जारी किया है। पूजा और सुधांशु से मंगलवार को कोर्ट में सवाल-जवाब किया गया था। मालूम हो कि करण पर पीड़िता द्वारा बलात्कार और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया गया था।

    मई 2019 में ओशिवारा पुलिस स्टेशन में करण के खिलाफ दर्ज हुई थी शिकायत

    इस मामले की शुरुआत तब हुई थी, जब मई 2019 में ओशिवारा पुलिस स्टेशन में करण के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी गई थी। अभिनेता के ऊपर IPC की धारा 376 और 384 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पूजा और सुधांशु सहित कई लोगों ने करण के समर्थन में अपना पक्ष रखा था। इसके बाद इन लोगों के खिलाफ शिकायतकर्ता ने जून, 2019 में यह शिकायत दर्ज करवायी थी।

    आरोपियों के खिलाफ पुलिस जांच होने के बाद जारी किया गया समन

    इसी शिकायत के मद्देनजर कोर्ट ने इन लोगों को हाजिर होने के लिए कहा है। शिकायतकर्ता की वकील मंशा भाटिया ने एक न्यूज एजेंसी को बताया था कि उनकी क्लाइंट और रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 228 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस की जांच पूरी होने के बाद समन जारी किया है। इन लोगों को अब अदालत के समक्ष पेश होना होगा।

    पीड़िता की पहचान उजागर नहीं की है- पूजा

    पूजा ने IANS को बताया, "यह परेशान करने वाली बात है कि निर्दोष शख्स का नाम सार्वजनिक रूप से लेकर उसे बदनाम किया जा सकता है, लेकिन दुष्कर्म के फर्जी केस दायर करने वाली महिलाओं की पहचान छिपाकर रखी जाती है।" अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने अपने किसी इंटरव्यू में पीड़िता की पहचान उजागर नहीं की है। आगे उन्होंने कहा कि जो कानून महिलाओं की रक्षा के लिए बनाए गए थे, उन्हीं कानूनों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

    वह महिला हैं, इसका मतलब यह नहीं कि वो सही होंगी- पूजा

    पूजा ने बताया है कि वह महिलाओं अधिकारों की रक्षा के लिए मुखर रही हैं। उन्होंने कहा, "यह देखना दुखद है कि औरतों की रक्षा के लिए बनाए कानूनों का इस्तेमाल पुरुषों को प्रताड़ित करने के लिए हो रहा है। इस मामले में करण पीड़ित हैं और वह महिला हैं इसका मतलब यह नहीं कि वो सही होंगी।" करण के खिलाफ जब 2019 में मामला दर्ज किया गया था, तो कई सेलिब्रिटी उनके समर्थन में सामने आए थे।

    इंडस्ट्री का चर्चित चेहरा हैं करण, पूजा और सुधांशु

    सुधांशु को टीवी शो 'अनुपमां' में वनराज की भूमिका में देखा गया है। पूजा को साल 1992 में आई फिल्म 'जो जीता वही सिंकदर' से विशेष पहचान मिली थी। इसके बाद वह 'शक्ति' और 'विषकन्या' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। करण ने 1995 में सीरियल 'स्वाभिमान' से करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 'जस्सी जस्सी कोई नहीं', 'साया', और 'जिंदगी बदल सकती है' जैसे धारावाहिकों में काम किया है। करण अभिनेता के अलावा एक गायक भी हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    बॉलीवुड समाचार
    मुंबई पुलिस
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम घोषित, काइल जैमीसन की वापसी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    महिंद्रा XUV300 बनाम नई हुंडई वेन्यू: जानिए कौन सी गाड़ी है आपके लिए बेस्ट   महिंद्रा एंड महिंद्रा
    त्रिकोणीय सीरीज: दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    गूगल एंड्रॉयड 13 यूजर्स के लिए कस्टम लॉक स्क्रीन शॉर्टकट फीचर पर कर रही काम  गूगल

    मुंबई

    पालघर: मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के दौरान 24 से अधिक घरों में दरारें वडोदरा
    महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर महाराष्ट्र
    मुंबई: ED अधिकारी बनकर व्यापारी के कार्यालय पर छापा, नकदी और करोड़ों रुपये का सोना उड़ाया मुंबई पुलिस
    अमेरिका: भारतीयों को वीजा में देरी को कम करने के लिए पहल, विशेष साक्षात्कार का आयोजन अमेरिका

    बॉलीवुड समाचार

    'शहजादा' में सलमान खान के सम्मान में कार्तिक आर्यन करेंगे 'कैरेक्टर ढीला है 2.0' पर डांस शहजादा फिल्म
    सिद्धार्थ-कियारा की शादी में सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखेंगे शाहरुख खान के पूर्व बॉडीगार्ड कियारा आडवाणी
    'गांधी-गोडसे एक युद्ध' से राजकुमार संतोषी की वापसी रही असफल, लागत निकालना भी मुश्किल राजकुमार संतोषी
    अनुराग कश्यप ने याद किया अपना संघर्ष, बोले- पत्नी ने घर से निकाल दिया था अनुराग कश्यप

    मुंबई पुलिस

    निर्देशक राजकुमार संतोषी को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस से मांगी सुरक्षा बॉलीवुड समाचार
    राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया, शर्लिन चोपड़ा ने दर्ज कराई थी शिकायत राखी सावंत
    तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में 14 दिन के लिए बढ़ी शीजान खान की हिरासत तुनिषा शर्मा
    सुशांत मामले में बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे बोले- मुंबई पुलिस ने नहीं किया सहयोग सुशांत सिंह राजपूत

    मनोरंजन

    रणदीप हुड्डा से लेकर आसमान भारद्वाज तक, इस साल इन निर्देशकों की होगी बॉलीवुड में शुरुआत रणदीप हुड्डा
    बिग बॉस 16: टीना और शालीन की मां ने ली घर में एंट्री, होगी नोक-झोंक बिग बॉस 16
    सुप्रीम कोर्ट ने सिनेमाघरों में खाद्य सामग्री लाने का फैसला रद्द किया, कहा- सिनेमाघर कोई जिम नहीं सुप्रीम कोर्ट
    #NewsBytesExplainer: भारतीय थिएटर का इतिहास है स्वर्णिम, जानिए सिनेमा में इसका योगदान शाहरुख खान

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023