'चुंबक' के साथ OTT पर देखें ये मजेदार कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज, कहानी दिल जीत लेगी
क्या है खबर?
पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा 'चुंबक' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है और इसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इसमें नीना गुप्ता, सुमित व्यास, मानसी पारेख, अर्जुन बिजलानी और हेली शाह जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। अगर आपको हल्की-फुल्की और परिवार के साथ देखने लायक कॉमेडी-ड्रामा पसंद है, तो 'चुंबक' के साथ आप ऐसी ही कुछ अन्य वेब सीरीज भी देख सकते हैं।
#1 & #2
'TVF ट्रिपलिंग' और 'ये मेरी फैमिली'
वेब सीरीज 'TVF ट्रिपलिंग' में सुमित, मानवी और अमोल पराशर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इस सीरीज को IMDb पर 8.5 रेटिंग मिली है। इसे आप ZEE5 पर देख सकते हैं।
लोकप्रिय भारतीय कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज 'ये मेरी फैमिली' 90 के दशक के दौर पर आधारित है। इस सीरीज के 4 सीजन आ चुके हैं। इस सीरीज को IMDb पर 8.9 रेटिंग मिली है। इसे आप OTT प्लेटफॉर्म MX प्लेयर पर देख सकते हैं।
#3 & #4
'फैमिली आज कल' और 'होम शांति'
कॉमेडी ड्रामा सीरीज 'फैमिली आज कल' की कहानी एक मध्यम वर्गीय परिवार और सामाजिक पूर्वाग्रहों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसे आप OTT प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देख सकते हैं। इसे IMDb पर 6.4 रेटिंग मिली है।
वेब सीरीज 'होम शांति' की कहानी एक मध्यम वर्गीय परिवार के आस-पास घूमती है। इसे IMDb पर 8 रेटिंग मिली है। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
जानकारी
#5 'द आम आदमी फैमिली'
'द आम आदमी फैमिली' की कहानी एक मध्यम वर्गीय परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। इस सीरीज के 5 सीजन आ चुके हैं। इसे लोगों ने खूब पसंद किया था। आप इस सीरिज को लुफ्त ZEE5 पर देख सकते हैं।