Loading...
IIT बॉम्बे छात्र प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए कॉमेडियन मासूम राजवानी, देखें वीडियो
कॉमेडियन मासूम रजवानी ने घटना का वीडियो साझा किया

IIT बॉम्बे छात्र प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए कॉमेडियन मासूम राजवानी, देखें वीडियो

Oct 26, 2026
11:57 am

क्या है खबर?

IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की याद में कैंडल मार्च निकालने पहुंचे स्टैंड-अप कॉमेडियन मासूम राजवानी समेत कई लोगों को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, शिवाजी पार्क और दादर स्थित चैत्यभूमि में जुटे कुल 140 लोगों को एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया गया है, क्योंकि इकट्ठा होने वालों के पास जरूरी अनुतमि नहीं थी। बाद में, कॉमेडियन ने घटना का वीडियो जारी करके मुंबई पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया है।

आरोप

महिलाओं और नाबालिगों पर बल का प्रयोग करने का आरोप

राजवानी ने अपने इंस्टाग्राम पर घटनाक्रम का वीडियो साझा किया, जिसमें पुलिस वाले उन्हें भीड़ में कथित तौर पर गिरफ्तार करने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

वीडियो में कॉमेडियन को बार-बार कहते सुना जा सकता है, "मैंने क्या किया है?"

राजवानी ने आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बहुत ज्यादा बल का प्रयोग किया और 8 महिलाओं व 2 नाबालिग को हिरासत में लिया।

उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'मुंबई पुलिस और उनकी क्रूरता देखो।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

परिचय

जानिए कौन हैं कॉमेडियन राजवानी

राजवानी एक मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं, जिन्होंने अपने पैशन को पूरा करने के लिए 2016 में लॉ स्कूल छोड़कर कॉमेडी की दुनिया में कदम रखा।

उन्हें खासतौर पर बिना फिल्टर वाले ह्यूमर और पॉलिटिकल सटायर के लिए जाना जाता है।

अपने लाइव शो के दौरान कॉमेडियन ने इस्लामोफोबिया, फेमिनिज्म, आर्थिक असमानता और मीडिया के भेदभाव जैसे विषयों पर बात करके ऑडियंस कमाए हैं।

उनकी कॉमेडी अक्सर सेंसिटिव सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों से जुड़ी होती है।

ADVERTISEMENT