'कॉकटेल 2' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ रही रफ्तार, जानिए कितनी हुई कमाई
क्या है खबर?
शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 6 दिन पूरे कर लिए हैं। विश्व स्तर पर इसने 100 करोड़ रुपये के क्लब में अपनी जगह बना ली है, जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई धीमी गति के साथ आगे बढ़ रही है। दूसरी ओर, फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' दर्शकों को अपनी ओर खींचने में लगातार संघर्ष कर रही है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों की ताजा कमाई।
कलेक्शन
70 करोड़ रुपये के पार पहुंची 'कॉकटेल 2' की कमाई
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 6वें दिन 4.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की 5वें दिन कमाई 5.25 करोड़, चौथे दिन कमाई 6.75 कराेड़ और तीसरे दिन भी कमाई 6.75 करोड़ रुपये थी। इस तरह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 70.40 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं विश्व स्तर पर शाहिद की फिल्म ने अब तक कुल 108.95 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म
'मैं वापस आऊंगा' की कमाई का कैसा हाल?
इम्तियाज अली और दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून को रिलीज हुई थी। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अपनी रिलीज के 14वें दिन बॉक्स ऑफिस 2.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने अब तक कुल 34.75 करोड़ रुपये बटोरे हैं, जबकि विश्व स्तर पर 54.92 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हुआ है। चूकि फिल्म का बजट 65 से 70 करोड़ रुपये के बीच है, जिसे फिल्म अब तक नहीं वसूल पाई है।