LOADING...
'कॉकटेल 2' ने 6वें दिन दिखाया दम, 100 करोड़ रुपये के शानदार क्लब में रखा कदम
'कॉकटेल 2' विश्व स्तर पर 100 करोड़ रुपये के पार पहुंची

'कॉकटेल 2' ने 6वें दिन दिखाया दम, 100 करोड़ रुपये के शानदार क्लब में रखा कदम

Jun 25, 2026
10:06 am

क्या है खबर?

शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' का दमखम लगातार जारी है। मैडाॅक फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में जारी हुई थी और 6वें दिन की कमाई के ताजा आंकड़ें आ चुके हैं। फिल्म ने दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन करते हुए अब 100 करोड़ रुपये के क्लब में अपनी जगह बना ली है। दूसरी ओर, फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की कमाई भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक जारी है।

कमाई

'कॉकटेल 2' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

सैकनिल्क के मुताबिक, 'कॉकटेल 2' ने रिलीज के 6वें दिन बुधवार को 5 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ने 5वें दिन 6.75 कराेड़ रुपये और चौथे दिन भी 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जिसके बाद कुल कलेक्शन अब 66 करोड़ रुपये हो गया है। विदेशों में, फिल्म ने 6वें दिन 1.25 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसकी कुल विदेशी कमाई 24 करोड़ रुपये हो गई है। साथ ही, इसका वैश्विक कुल कलेक्शन 102.76 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

टक्कर

'मैं वापस आऊंगा' भी बाॅक्स ऑफिस मजबूती से टिकी

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को शुरुआती संघर्षों के बाद ठीक-ठाक दर्शक मिलने लगे हैं। इसकी बदौलत ही इसने रिलीज के 13वें दिन 2.60 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह, फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 32.45 करोड़ रुपये हो चुका है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले वीकेंड पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई को बरकरार रख पाएगी, क्योंकि अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Advertisement