'कॉकटेल 2' रिव्यू: क्या कृति सैनन अकेले बचा पाएंगी फिल्म की नैया? आया जनता का फैसला
क्या है खबर?
साल 2012 की सुपरहिट रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल' के सीक्वल का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है और 'कॉकटेल 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का पहला शो देखने के बाद सिनेमाघरों से बाहर निकले दर्शकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने रिव्यू की बाढ़ ला दी है। आइए जानते हैं कि 'कॉकटेल 2' को लेकर जनता जनार्दन क्या कह रही है और क्या ये फिल्म पहली वाली का जादू दोहरा पाई है?
एक्टिंग
कृति बनीं फिल्म की जान
ज्यादातर दर्शकों की मानें तो 'कॉकटेल 2' पूरी फिल्म सिर्फ और सिर्फ कृति सैनन के मजबूत कंधों पर टिकी है। दर्शकों का कहना है कि स्क्रीन पर कृति की मौजूदगी आंखों को सुकून देती है और वो इस फिल्म की 'जान' हैं। दूसरी तरफ रश्मिका मंदाना को लेकर लाेग निराश दिखे। कइयों के मुताबिक, रश्मिका इस रोल के लिए गलत चुनाव साबित हुई हैं और खासकर उनका हिंदी बोलने का तरीका लोगों को बहुत खटक रहा है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए यूजर का पोस्ट
#Cocktail2 Interval Review : It’s all Kriti Sanon show, her screen presence is treat to eyes, She is Soul of Cocktail 2.
— KBP Reviews (@KshitizCritic) June 19, 2026
Rashmika Mandana is a Miscast, her Hindi accent is still irritating, The Goofiness is Missing in Shahid Kapoor’s Character, some scenes looked Absurd.
The…
खिल्ली
रश्मिका की हिंदी का बन रहा मजाक
एक ने रश्मिका की हिंदी पर तंज कसते हुए लिखा, 'गुडबाय', 'छावा' और 'थामा' जैसी फिल्मों के बाद रश्मिका ने इस फिल्म में भी खराब हिंदी बोलने का सिलसिला जारी रखा है। हद तो तब हो गई, जब फिल्म के एक सीन में उन्होंने लिंग की ही गलती कर दी। वो लड़की होने के बावजूद बोल गईं- "मैं कुछ कर रहा होता..."। इस पर यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'बहन, लड़कियों के लिए 'कर रही होती' बोलते हैं।'
ट्विटर पोस्ट
जनता को रास नहीं आईं रश्मिका
#KritiSanon arrives with a BANG and literally puts life into #Cocktail2 🔥#ShahidKapoor seems to be overacting, not really as himself, but the director had made him to do so#RashmikaMandanna continues FK-up with her accent after #Goodbye #Chhaava #Thamma - this time Gender…
— $@M (@SAMTHEBESTEST_) June 19, 2026
राय
शाहिद के काम पर क्या बोले दर्शक?
शाहिद कपूर को लेकर जनता की राय बंटी हुई नजर आ रही है। जहां कुछ लोगों को 45 साल के शाहिद की ओवरएक्टिंग खटक रही है और वे उन्हें जरूरत से ज्यादा 'कूल' बनने की कोशिश करते देख चिढ़ रहे हैं, वहीं कुछ दर्शकों को शाहिद का काम अच्छा भी लगा है। जनता की मानें तो फिल्म का निर्देशन और कहानी बड़ी साधारण है। कुल मिलाकर कृति की धांसू एंट्री ने इस फिल्म में जान फूंकने का काम किया है।
निष्कर्ष
फिल्म देखने की इकलौती वजह सिर्फ कृति सैनन?
सोशल मीडिया पर ज्यादातर दर्शकों का कहना है कि फिल्म की कहानी बेकार है। इसे देखने की बस एक वजह हैं और वो हैं कृति सैनन, क्योंकि फिल्म में बस वो ही दमदार हैं। कुछ लोगों ने तो फिल्म को 'पकाऊ' और 'सिरदर्द' तक कह डाला है। बता दें कि 'कॉकटेल 2' को होमी अदजानिया ने निर्देशित किया है, जबकि कहानी तरुण जैन-लव रंजन ने लिखी है, वहीं इसके प्रोडक्शन का काम दिनेश विजान और लव रंजन ने संभाला है।
ट्विटर पोस्ट
कृति ने किया कमाल
Only good thing about #cocktail2 is @kritisanon .. nothing else pic.twitter.com/up8fLyguCv
— mhl (@mhlkt143) June 19, 2026