'कॉकटेल 2' ने 5 दिनों में कमाए इतने करोड़, जल्द करेगी 100 करोड़ क्लब में प्रवेश
शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' सिनेमाघरों में दर्शकों का खूब दिल जीत रही है। सिर्फ 5 दिनों में फिल्म ने भारत में 60.90 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है और दुनियाभर में इसकी कुल कमाई 95 करोड़ रुपये हो गई है।
इसमें 22 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई विदेशों से हुई है।
'कॉकटेल 2' करने वाली है 100 करोड़ क्लब में प्रवेश
होमी आदजानिया के निर्देशन में बनी 'कॉकटेल 2' दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। पांचवें दिन के नाइट शोज में 30.31% की अच्छी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।
यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुई दूसरी कई फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन कर रही है, लेकिन 100 करोड़ रुपये के बड़े आंकड़े तक पहुंचने के लिए इसे अभी भी करीब 5 करोड़ रुपये और कमाने हैं।
हालांकि, अब 'कॉकटेल 2' के सामने चुनौतियां बढ़ सकती हैं। 26 जून को अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है और फिर 3 जुलाई को आलिया भट्ट और शरवरी की 'अल्फा' भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में 'कॉकटेल 2' को अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी होगी।