'कॉकटेल 2' ने किया धमाका, लेकिन पहले वीकेंड पर नहीं तोड़ पाई इन फिल्मों का रिकॉर्ड
क्या है खबर?
फिल्म 'कॉकटेल 2' 19 जून, 2026 को रिलीज हुई है। इस फिल्म में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सैनन मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म रिलीज के 3 दिनों में तगड़ी कमाई कर साल 2026 की सबसे अच्छी पहले वीकेंड कमाई वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। हालांकि, इसे पहला स्थान नहीं मिल पाया। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस सूची में किन फिल्मों का नाम शामिल है।
#1 & #2
'धुरंधर 2' और 'बॉर्डर 2'
रणवीर सिंह की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। इस फिल्म ने रिलीज के 4 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 466 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इन आकड़ों को देखने के बाद लग रहा है कि इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ना काफी मुश्किल है। इस सूची में'बॉर्डर 2' का नाम भी शामिल है। इस फिल्म ने पहले वीकेंड पर 129.89 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
#3 & #4
'भूत बंगला' और 'कॉकटेल 2'
हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। अक्षय कुमार की इस फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 65.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 'कॉकटेल 2' ने पहले वीकेंड पर 47.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ऐसे में 'कॉकटेल 2' 2026 की पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों की सूची में चौथी स्थान पर है।