LOADING...
'द ओडिसी' से पहले निपटा लें क्रिस्टोफर नोलन की ये क्लासिक फिल्में, हो जाएंगे दीवाने
क्रिस्टोफर नोलन की इन फिल्मों को देखना न भूलें

'द ओडिसी' से पहले निपटा लें क्रिस्टोफर नोलन की ये क्लासिक फिल्में, हो जाएंगे दीवाने

Jul 03, 2026
08:33 am

क्या है खबर?

निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन अपनी फिल्मों में गहराई दर्शाने के लिए जाने जाते हैं। आजकल अपनी बहुप्रतीक्षित महाकाव्य 'द ओडिसी' से सबका ध्यान खींच रहे हैं, जो 17 जुलाई, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में IMAX में रिलीज हो रही है। हाल ही में, फिल्म का एक और फाइनल ट्रेलर आया, जिसने लोगों को और ज्यादा उत्साहित कर दिया। चूकि रिलीज में थोड़ा समय है, और ये वक्त नोलन की पिछली कुछ क्लासिक फिल्मों को देखने लायक बनता है।

#1

'ओपेनहाइमर'

साल 2023 में रिलीज हुई 'ओपेनहाइमर' जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर की सच्ची घटना पर आधारित है, जिन्हें 'परमाणु बम का जनक' कहा जाता है। इसमें मुख्य किरदार सिलियन मर्फी ने निभाया है। मैट डैमन भी इसका अहम हिस्सा हैं। इसने ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक समेत 7 बड़े पुरस्कार अपने नाम किए और उस साल की सबसे चर्चित व सफल फिल्म बनकर उभरी। फिल्म में नोलन का बिना CGI वाला स्क्रीन प्ले आपके दिमाग की नसें खोल देगा।

#2 & #3

'इंसेप्शन' और 'इंटरस्टेलर'

असली सिनेमा का मतलब समझाने के लिए ये दोनों फिल्में काफी हैं। बात करें 'इंसेप्शन' की, तो यह नोलन की दिमागी कसरत कराने वाली फिल्म है। इसमें लियोनार्डो डिकैप्रियो लोगों के सपनों में घुसकर उनके राज चुराते हैं। एक सपने के अंदर दूसरा और तीसरा सपना नाखून चबाने को मजबूर कर देगा। वहीं 'इंटरस्टेलर' मानव जाति के अस्तित्व को बचाने पर बुनी गई बेहतरीन और टेक्नोलॉजी आधारित फिल्म है। इसमें मैथ्यू और एनी हथवे मुख्य किरदारों में नजर आए हैं।

Advertisement

#4 & #5

'प्रेस्टीज' और 'डनकर्क'

नोलन की फिल्म 'प्रेस्टीज' शुरुआत से उलझाए रखती है। आखिर का रहस्य दिमाग सुन्न कर देगा। इसकी कहानी 19वीं सदी के 2 जुनूनी जादूगरों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आगे चलकर एक-दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं। ह्यू जैकमैन और क्रिश्चियन बेल मुख्य किरदारों में हैं। साल 2017 में आई 'डनकर्क' फ्रांस के डनकर्क समुद्र तट पर फंसे 4 लाख लोगों को बचाने और उनके संघर्षाें पर आधारित है। फिल्म में टॉम हार्डी और मर्फी ने मुख्य किरदार निभाया है।

Advertisement