Loading...
क्रिस्टोफर नोलन हुए सत्यजीत रे के मुरीद, बोले- 'पाथेर पांचाली' देख मेरा दिमाग चकरा गया 
महान भारतीय निर्देशक सत्यजीत रे के मरीइद9 हुए क्रिस्टोफर नोलन

क्रिस्टोफर नोलन हुए सत्यजीत रे के मुरीद, बोले- 'पाथेर पांचाली' देख मेरा दिमाग चकरा गया 

Jul 26, 2026
06:05 pm

क्या है खबर?

हॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन ने भारत के महान फिल्म निर्माता सत्यजीत रे की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि 'अपु ट्रिलॉजी' की पहली फिल्म 'पाथेर पांचाली' ने उनका दिमाग चकरा दिया था। वो इसे देखकर हैरान रह गए थे। क्रिस्टोफर ने ये बात न्यूयॉर्क में 'क्राइटेरियन क्लोसेट' के अपने हालिया दौरे के दौरान कही, जहां उन्होंने सत्यजीत रे की इस मशहूर ट्रिलॉजी को उन फिल्मों में चुना, जिन्हें वो अपने साथ घर ले जाना चाहते थे।

सराहना

"सत्यजीत रे सबसे महान फिल्म निर्माताओं में से एक"

क्राइटेरियन कलेक्शन द्वारा एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो में क्रिस्टोफर ने सत्यजीत रे को सबसे महान भारतीय फिल्म निर्माताओं में से एक बताया।

जब क्रिस्टोफर अलमारियों में रखी फिल्में देख रहे थे तो इसी बीच वो 'अपु ट्रिलॉजी' पर रुके और कहा, "और फिर सत्यजीत रे की 'अपु ट्रिलॉजी' है, जो सबसे महान भारतीय फिल्म निर्माताओं में से एक हैं। इस ट्रिलॉजी की शुरुआत 'पाथेर पांचाली' से होती है, जो एक बेहद लाजवाब फिल्म है।"

उत्सुकता

'पाथेर पांचाली' के दोनों भाग देखने को उत्सुक क्रिस्टोफर

क्रिस्टोफर ने आगे कहा, "इस फिल्म को देखकर मैं सच में हैरान रह गया था। मैंने अभी तक इस ट्रिलॉजी के दूसरे और तीसरे भाग नहीं देखे हैं, इसलिए मैं इसे ले जाने और पूरी कहानी देखने के लिए काफी उत्सुक हूं।"

1955 में आई 'पाथेर पांचाली' 'अपु ट्रिलॉजी' की पहली फिल्म है। बिभूतिभूषण बंद्योपाध्याय के उपन्यास पर आधारित यह बंगाली फिल्म छोटे अपु और उसके परिवार की कहानी दिखाती है, जो ग्रामीण बंगाल में गरीबी से जूझ रहे हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT