Loading...
'ओह माय डाॅग' में रीक्रिएट हुआ 30 साल पुराना ये गाना, सुनकर थिरक उठेंगे कदम 

'ओह माय डाॅग' में रीक्रिएट हुआ 30 साल पुराना ये गाना, सुनकर थिरक उठेंगे कदम 

Aug 03, 2026
02:58 pm

क्या है खबर?

'ओह माय गॉड' (OMG 2) की सफलता के बाद, निर्देशक अमित राय 'ओह माय डाॅग' लेकर आए हैं, जो इंसान और कुत्तों के बीच के अटूट रिश्ते पर आधारित एक भावनात्मक कहानी है। पंकज त्रिपाठी अभिनीत इस फिल्म में 250 से ज्यादा असली कुत्तों को दिखाया गया है। फिल्म का पहला गाना 'धर्म' कुछ दिन पहले जारी हुआ था। अब दूसरा गाना भी यूट्यूब पर जारी हो गया है। 'छोटा बच्चा 2.0' नाम से रिलीज ये एक रीक्रिएटेड गाना है।

गाना

आदित्य नारायण की आवाज में आया गाना

'ओह माय डाॅग' निर्माताओं ने 1996 में आई फिल्म 'मासूम' का गाना 'छोटा बच्चा जान के' को रीक्रिएट किया है।

मूल गाने को आदित्य नारायण ने अपनी बचपन की आवाज में गाया था और संगीत आनंद राज आनंद ने दिया था। वहीं रीक्रिएट गाने का संगीत जावेद और मोहसिन ने दिया है।

गाने का वीडियो मुख्य कलाकार माही राय और कुत्ते पर फिल्माया गया है।

दर्शक भी करीब 30 साल बाद आए गाने का रीक्रिएटेड संस्करण पसंद कर रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए गाने का वीडियो

ADVERTISEMENT