NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: OTT पर हिंदी में मौजूद हैं चियान विक्रम की ये बेहतरीन फिल्में 
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: OTT पर हिंदी में मौजूद हैं चियान विक्रम की ये बेहतरीन फिल्में 
    चियान विक्रम की OTT पर मौजूद बेहतरीन फिल्में (तस्वीर: इंस्टा/@the_real_chiyaan)

    जन्मदिन विशेष: OTT पर हिंदी में मौजूद हैं चियान विक्रम की ये बेहतरीन फिल्में 

    लेखन मेघा
    Apr 17, 2023
    07:00 am

    क्या है खबर?

    दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर सितारे चियान विक्रम आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।

    अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता ने दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाई है।

    17 अप्रैल, 1966 को चेन्नई में जन्मे अभिनेता आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    आइए इस खास मौके पर OTT पर मौजूद उनकी कुछ फिल्मों के बारे में जानते हैं, जिन्हें हिंदी में देखा जा सकता है।

    #1

    अन्नियन

    सबसे पहले बात करते हैं 2005 में आई फिल्म 'अन्नियन' की जिसका हिंदी रीमेक 'अपरिचित' नाम से आया था।

    फिल्म में विक्रम मुख्य भूमिका में नजर आए थे और उन्होंने बेहतरीन अभिनय के बल पर हिंदी दर्शकों का दिल जीत लिया था।

    शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिखाया गया कि कैसे भ्रष्टाचार से परेशान होकर एक किरदार मल्टीपल पर्सनालिटी डिसऑर्डर का शिकार हो जाता है। यह फिल्म जी5 पर उपलब्ध है।

    #2

    रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है 'I'

    शंकर द्वारा लिखित और निर्देशित 'I' एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है, जो 2015 में इसी नाम से ही हिंदी डब में भी आई थी।

    फिल्म की कहानी एक मॉडल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका जीवन एक इंजेक्शन लेने के बाद हमेशा के लिए बदल जाता है और वह कुबड़ा का शिकार हो जाता है।

    इसमें विक्रम के साथ एमी जैक्सन मुख्य भूमिका में थीं। यह फिल्म भी जी5 पर देखी जा सकती है।

    #3

    इरू मुगन

    2016 में आई 'इरू मुगन' विक्रम की बेहतरीन फिल्मों में से एक है, जिसमें वह नयनतारा के साथ नजर आए थे।

    इसमें दिखाया गया है कि मलेशिया में भारतीय दूतावास पर हुए हमले के बाद एक पूर्व-एजेंट को अपराधी पकड़ने का काम सौंपा गया है, लेकिन उसकी जांच उसे उसके पुराने दुश्मन तक ले जाती है।

    यह फिल्म हिंदी में 'इंटरनेशनल राउडी' के नाम से मौजूद है। इसे डिज्नी+ हॉटस्टार और अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

    #4

    10 इंद्रथुकुल्ला

    2015 में आई 10 'इंद्रथुकुल्ला' को हिंदी में '10 का दम' नाम के साथ डब किया गया है। फिल्म में विक्रम सामंथा रुथ प्रभु के साथ नजर आए हैं।

    इसमें दिखाया गया है कि ड्राइविंग प्रशिक्षक को चेन्नई से मसूरी तक एक लड़की को ले जाने का काम सौंपा गया है।

    बाद में उसे लड़की की जान को खतरा होने की बात पता चलती है और वह उसे बचाने में लग जाता है।

    यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

    #5

    सामी

    एक्शन और ड्रामा से भरपूर यह फिल्म 2003 में आई थी, जिसमें विक्रम और तृषा मुख्य भूमिका में थे।

    इस फिल्म को हिंदी में 'पुलिसवाला गुंडा 3' नाम से इसे कई बार TV पर भी दिखाया जा चुका है।

    इसकी कहानी एक पुलिसकर्मी की है, जो भ्रष्ट राजनेताओं और स्थानीय ठगों से रिश्वत लेता है।

    बाद में जब वह एक महिला से प्यार करने लगता है तो सुधारने का फैसला करता है। यह फिल्म MX प्लेयर पर मौजूद है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जन्मदिन विशेष
    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    ताज़ा खबरें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- हम घर में घुसकर मारेंगे और बचने का मौका तक नहीं देंगे नरेंद्र मोदी
    बंगाल की खाड़ी में पहुंचा मानसून, 5 दिनों में भारी बारिश का अलर्ट  मानसून
    कौन है वैश्चिक आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ, जिसे पाकिस्तान ने बताया 'सामान्य पारिवारिक व्यक्ति'? ऑपरेशन सिंदूर
    प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के बाद जे-10 लड़ाकू विमान बनाने वाली कंपनी के शेयर में गिरावट नरेंद्र मोदी

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: राजपाल यादव के 5 किरदार, जिन्होंने दर्शकों को किया लोटपोट  राजपाल यादव
    जन्मदिन विशेष: राजपाल यादव हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक  राजपाल यादव
    कंगना रनौत ने बताई अपने जन्मदिन की सही तारीख, विकिपीडिया पर भड़कीं  कंगना रनौत
    आलिया भट्ट ने अपने जन्मदिन पर पहनी लगभग 1.5 लाख रुपये की स्वेटर, साझा की तस्वीरें  आलिया भट्ट

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    सामंथा रुथ प्रभु ने बताया, तलाक के बाद 'ऊ अंतावा' न करने की मिली थी सलाह सामंथा रुथ प्रभु
    'भोला' देखने से पहले जानिए 'कैथी' की कहानी, जिसका हिंदी रीमेक है फिल्म अजय देवगन
    प्रियंका चोपड़ा ने 'RRR' को बताया तमिल फिल्म, टि्वटर पर लोगों ने लगाई क्लास प्रियंका चोपड़ा
    'पोन्नियिन सेल्वन 2' का ट्रेलर रिलीज, सिहांसन के लिए फिर छिड़ी जंग, छा गईं ऐश्वर्या  पोन्नियन सेल्वन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025