NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव पर फिल्म बनाएंगी चित्रांगदा
    अगली खबर
    सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव पर फिल्म बनाएंगी चित्रांगदा
    परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र पर फिल्म बनाएंगी चित्रांगदा

    सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव पर फिल्म बनाएंगी चित्रांगदा

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jul 31, 2022
    09:01 am

    क्या है खबर?

    चित्रांगदा सिंह बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा हैं। उन्होंने अपने अभिनय से कई फिल्मों में समा बांधा है। एक्टिंग के अलावा प्रोडक्शन में भी उन्होंने अपनी किस्मत आजमाई है।

    अब वह भारतीय सेना के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव पर बायोपिक बनाएंगी। वाकई एक रियल लाइफ हीरो की कहानी को पर्दे पर देखना किसी रोमांच से कम नहीं होगा।

    यह एक ऐसा विषय है, जो हर किसी का ध्यान आकर्षित करेगा।

    रिपोर्ट

    वास्तविक नायकों की कहानियां बताने के लिए उत्साहित हूं- चित्रांगदा

    ईटाइम्स के अनुसार, चित्रांगदा ने कैप्टन योगेंद्र पर बायोपिक बनाने के अधिकार हासिल कर लिए हैं। इस प्रोजेक्ट को लेकर अभिनेत्री चित्रांगदा काफी उत्साहित हैं।

    उन्होंने अपने बयान में कहा, "मैं उन वास्तविक नायकों की कहानियां बताने के लिए बहुत उत्साहित हूं, जिन्हें कई बार भुला दिया जाता है, फिर भले ही वे अब भी हमारे बीच क्यों ना मौजूद हों। हमें उनकी यात्रा को ग्लोरिफाई करने की जरूरत है।"

    जानकारी

    CSfilms के पास हैं प्रोजेक्ट के अधिकार

    फिल्म के अधिकार दीपक सिंह के सह-स्वामित्व वाली कंपनी CSfilms के पास हैं। अब इस फिल्म में कौन-कौन से कलाकार नजर आएंगे, इसको लेकर कुछ भी नहीं बताया गया है। जल्द प्रोजेक्ट से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आ सकती है।

    प्रोडक्शन डेब्यू

    चित्रांगदा के प्रोडक्शन की पहली फिल्म थी 'सूरमा'

    चित्रांगदा ने 2018 में 'सूरमा' के साथ अपने प्रोडक्शन की शुरुआत की थी। इस फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

    यह फिल्म भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह की वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित थी। इसमें दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू को मुख्य भूमिकाओं में देखा गया था।

    शाद अली ने इसका निर्देशन किया था। 'सूरमा' की तरह ही चित्रांगदा की अगली बायोपिक फिल्म भी वास्तविक जीवन की कहानी बयां करेगी।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    कारगिल युद्ध में योगेंद्र को लगी थीं 15 गोलियां

    कैप्टन योगेंद्र ने कारगिल युद्ध में अपने पराक्रम का कौशल दिखाया था। वह 19 साल की उम्र में परमवीर चक्र प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय सैनिक हैं।

    कारगिल युद्ध में योगेंद्र को 15 गोलियां लगी थीं और उनके शरीर पर दो हैंड ग्रेनेड के घाव भी थे। युद्ध जीतने के करीब एक साल बाद तक वह अस्पताल में भर्ती रहे।

    पिछले साल 31 दिसंबर को 24 साल की उत्कृष्ट सेवा के बाद वह रिटायर्ड हो गए।

    वर्कफ्रंट

    इन प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं चित्रांगदा

    चित्रांगदा ने 'देसी बॉयज', 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर 3' और 'बाजार' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का परचम फहराया है।

    हाल ही में चित्रांगदा ने 2012 की फिल्म 'कहानी' के स्पिन-ऑफ 'बॉब बिस्वास' में अभिषेक बच्चन की पत्नी की भूमिका निभाई थी। उन्हें 'मॉडर्न लव: मुंबई' में अरशद वारसी के साथ भी देखा गया था।

    वह फिल्म 'गैसलाइट' में नजर आ सकती हैं, जिसमें उनके साथ विक्रांत मैसी दिखाई देंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    बायोपिक

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    फिर भारत में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले व्यक्ति बने अक्षय कुमार अक्षय कुमार
    मैंने आत्महत्या के बारे में सोचा था, इसका डटकर मुकाबला किया- मिथुन चक्रवर्ती सेलिब्रिटी गॉसिप
    फरहान अख्तर की फिल्म में सैनिक की भूमिका निभाएंगे इमरान हाशमी फरहान अख़्तर
    कैटरीना कैफ-विक्की कौशल को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज इंस्टाग्राम

    बायोपिक

    कंगना रनौत की 'थलाइवी' सेंसर बोर्ड से 'U' सर्टिफिकेट के साथ हुई पास नेटफ्लिक्स
    रानू मंडल की बायोपिक में लीड रोल में होंगी इशिका, हिमेश को भी किया गया अप्रोच मुंबई
    सिनेमाघरों ने 'थलाइवी' को रिलीज करने से किया इनकार, कंगना ने सोशल मीडिया पर की पुष्टि बॉलीवुड समाचार
    बिजनेसमैन सुब्रत रॉय की बायोपिक में गीतकार गुलजार और एआर रहमान साथ करेंगे काम गुलज़ार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025