जाह्नवी कपूर-जूनियर एनटीआर के अश्लील AI वीडियो पर भड़के चिरंजीवी, उठाने जा रहे ये कदम
क्या है खबर?
मेगास्टार चिरंजीवी ने फिल्म 'देवरा' के लोकप्रिय गाने 'चुट्टामल्ले' में AI तकनीक का दुरुपयोग कर बनाए गए जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर के आपत्तिजनक फर्जी वीडियो की कड़ी निंदा की है। सोशल मीडिया पर एक ेलंबा बयान जारी कर उन्होंने इसे बेहद शर्मनाक और निंदनीय कृत्य बताया। चिरंजीवी ने स्पष्ट किया कि वो इस गंभीर मुद्दे को तेलुगू फिल्म चैंबर और प्रोड्यूसर्स काउंसिल के समक्ष उठाएंगे ताकि कलाकारों की गरिमा और सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाए जा सकें।
गुस्सा
महिलाओं का ऐसा अपमान शर्मनाक और अस्वीकार्य- चिरंजीवी
एक्स पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए चिरंजीवी ने लिखा, 'महिलाओं के अपमानजनक और अश्लील वीडियो बनाने के लिए AI का उपयोग देखकर मैं बेहद व्यथित हूं। इस तरह के कृत्य क्रूर, शर्मनाक और पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं। मैं इनकी कड़ी निंदा करता हूं। ये किसी एक व्यक्ति या फिल्म का मुद्दा नहीं है। आज ये किसी और के साथ हुआ है, कल ये आपके, मेरे या हमारे किसी परिचित के साथ हो सकता है।'
कदम
फिल्म चैंबर और साइबर पुलिस से करेंगे सिफारिश
चिरंजीवी बोले कि इस दुरुपयोग के खिलाफ चुप न रहकर आवाज उठाना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे वीडियो बनाने और फैलाने वालों को कानून के तहत सख्त सजा मिलनी चाहिए। इसे मनोरंजन समझकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
वो इस मुद्दे को तेलुगू फिल्म चैंबर और प्रोड्यूसर्स काउंसिल के सामने उठाएंगे। साथ ही साइबर क्राइम पुलिस के साथ मिलकर पीड़ितों की मदद करने और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई के लिए विशेष कमेटी और सपोर्ट सेल बनाने की सिफारिश करेंगे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए चिरंजीवी का पोस्ट
I am deeply disturbed by the use of AI to create degrading and morphed videos of a woman. Such acts are cruel, shameful and completely unacceptable. I strongly condemn them.
— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) October 3, 2026
This is not an issue concerning just one individual or one film. Today, it has happened to someone else.…
अपील
चिरंजीवी ने की ये अपील
चिरंजीवी ने लिखा, 'पूरे तेलुगू फिल्म उद्योग को एकजुट होना होगा। साथ ही मैं केंद्र व राज्य सरकारों से AI के दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कदम उठाने का आग्रह करता हूं।'
चिरंजीवी ने अपील की कि ऐसे वीडियो न देखें, न डाउनलोड करें और न ही शेयर करें। निंदा के लिए भी इन्हें आगे न बढ़ाकर सीधा साइबर क्राइम और प्लेटफॉर्म्स पर रिपोर्ट करें। मानवीय गरिमा की रक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है, इसलिए सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए।
नाराजगी
जूनियर एनटीआर का फूटा था गुस्सा
बता दें कि इससे पहले जूनियर एनटीआर ने AI के दुरुपयोग पर गुस्सा जताते हुए कहा था, "ये बेहद घिनौना, बीमार मानसिकता वाला और शर्मनाक कृत्य है। जिस देश में महिलाओं को देवी और मां के रूप में पूजा जाता है, जहां 'मातृदेवो भव' हमारी संस्कृति का हिस्सा है, वहां कुछ लोग इतने गिर गए हैं कि AI का इस्तेमाल महिला के अपमान के लिए कर रहे हैं। AI के जरिए इतनी नीच सामग्री बनाना शब्दों से परे शर्मनाक है।"
चेतावनी
एनटीआर ने दी कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
एनटीआर ने चेतावनी देते हुए कहा था कि 'चुट्टामल्ले' के फर्जी वीडियो के पीछे शामिल असामाजिक तत्वों को वो नहीं बख्शेंगे और इसे बनाने व फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई करेंगे।
उन्होंने लोगों से इसे शेयर न करने की अपील करते हुए सरकारों से AI पर सख्त नियम बनाने की मांग की।
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में जाह्नवी की छवि को AI से अश्लील रूप में दिखाया गया था, जिसे बाद में हटा दिया गया।