NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बाल दिवस पर अपने बच्चों को जरूर दिखाएं बॉलीवुड की ये पांच फिल्में
    अगली खबर
    बाल दिवस पर अपने बच्चों को जरूर दिखाएं बॉलीवुड की ये पांच फिल्में
    बाल दिवस पर अपने बच्चों के साथ देखें ये फिल्में (तस्वीर: प्राइम वीडियो)

    बाल दिवस पर अपने बच्चों को जरूर दिखाएं बॉलीवुड की ये पांच फिल्में

    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 08, 2022
    08:00 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड में अब तक ऐसी कई फिल्में बन चुकी हैं, जो बच्चों को प्रेरित करती हैं। बाल दिवस के लिए अब कुछ ही दिन बचे हैं।

    14 नवंबर को यह देशभर में मनाया जाता है। वैसे भी इस दिन लगभग हर माता-पिता अपने बच्चों को खास महसूस कराने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं तो क्यों ना इस बार आप बच्चों को कुछ ऐसी फिल्में दिखाएं, जिनसे उन्हें एक अच्छी सीख मिले।

    आइए जानते हैं कौन सी हैं वो फिल्में।

    #1

    तारे जमीन पर

    यह फिल्म हर माता-पिता को अपने बच्चों के साथ देखनी चाहिए। इसमें दिखाया गया है कि हर बच्चा अपने आप में खास है।

    2007 में आई आमिर खान अभिनीत इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके जरिए बच्चों से जुड़े एक गंभीर मुद्दे को उठाया गया था।

    इसकी कहानी डिस्लेक्सिया से जूझ रहे एक बच्चे की है, जो पढ़ाई में कमजोर है, लेकिन उसकी आर्ट बहुत अच्छी है।

    यह फिल्म हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर मौजूद है।

    #2

    आई एम कलाम

    नीला माधब पांडा ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। ना सिर्फ दर्शकों, बल्कि समीक्षकों ने भी इसकी खूब तारीफ की थी। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यह राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर चुकी है।

    बच्चों को प्रेरित करने के लिहाज से यह एक बेहतरीन फिल्म है। इसमें ऐसे बच्चे की कहानी दिखाई गई है, जो पढ़-लिखकर अपने परिवार के काम आना चाहता है।

    फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो और यूट्यूब पर उपलब्ध है।

    #3

    स्टैनली का डिब्बा

    अमोल गुप्ते इस शानदार फिल्म के निर्देशक थे। इसकी कहानी आपका मनोरंजन करने के साथ आपकी आंखें भी नम करेगी।

    यह फिल्म एक ऐसे लड़के की कहानी है, जो हमेशा अपने दोस्त का टिफिन खाता है, लेकिन कभी भी अपने लिए लंच नहीं लाता।

    आपका बच्चा तो इस फिल्म से खुद को जोड़ ही पाएगा, साथ ही आपको भी अपने पुराने दिनों की याद आ जाएगी।

    इसे आप हॉटस्टार, ऐपल टीवी और यूट्यूब पर देख सकते हैं।

    #4

    चिल्लर पार्टी

    बच्चों पर आधारित यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। नितेश तिवारी और विकास बहल ने मिलकर इसका निर्देशन किया। फिल्म में अनाथ बच्चों के एक ग्रुप को दिखाया गया है, जो अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हैं।

    इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। अगर आपको यह साबित करना है कि बच्चे किसी से कम नहीं होते तो आपको अपने बच्चे को यह फिल्म जरूर दिखानी चाहिए।

    आप अमेजन प्राइम वीडियो पर यह फिल्म देख सकते हैं।

    #5

    मासूम

    1983 में दर्शकों के बीच आई 'फिल्म' मासूम की समीक्षकों ने भी दिल खोलकर तारीफ की थी। यह बच्चों से जुड़े एक भावुक कर देने वाले विषय पर आधारित थी। यह गोद लिए बच्चों की समस्याओं पर बनी थी।

    इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी, सुप्रिया पाठक और जुगल हंसराज मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का मशहूर गाना 'लकड़ी की काठी' आज भी बच्चों को काफी पसंद आता है।

    यह ZEE5 और यूट्यूब पर उपलब्ध है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    बाल दिवस बच्चों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के बाद उनकी जयंती को भारत में बाल दिवस की तारीख के रूप में चुना गया था, क्योंकि नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    बॉलीवुड समाचार

    क्या प्रभास की 'आदिपुरुष' तय समय पर रिलीज नहीं होगी? प्रभास
    क्या सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की 'अदल बदल' ठंडे बस्ते में गई? सिद्धार्थ मल्होत्रा
    KRK ने आखिर सलमान खान से सार्वजनिक तौर पर क्यों मांगी माफी? कमाल आर खान
    ठंडे बस्ते में गई विद्या बालन अभिनीत इंदिरा गांधी की बायोपिक सीरीज- रिपोर्ट विद्या बालन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025