Loading...
चेन्नई एक्सपो में छाई रणबीर कपूर की 'रामायण', 15 मिनट का फुटेज देख लोग हुए मंत्रमुग्ध
चेन्नई एक्सपो में प्रदर्शित हुआ 'रामायण' का फुटेज

चेन्नई एक्सपो में छाई रणबीर कपूर की 'रामायण', 15 मिनट का फुटेज देख लोग हुए मंत्रमुग्ध

Aug 27, 2026
03:52 pm

क्या है खबर?

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने अपनी रिलीज से पहले लोगों के दिलों और दिमाग पर गहरी छाप छोड़ दी है। नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित और नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह पौराणिक फिल्म दिवाली, 2026 पर रिलीज होगी। इससे पहले, चेन्नई में आयोजित बिग सिने एक्सपो प्रदर्शनी में इसके विशेष 15 मिनट के फुटेज का प्रदर्शन किया गया। 18 और 19 अगस्त को हुए इस आयोजन में 'रामायण' के अभूतपूर्व फुटेज ने प्रदर्शकों को स्तब्ध कर दिया है।

तारीफ

15 मिनट के दौरान फिल्म के VFX ने चौंकाया

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, प्रीव्यू में शामिल एक प्रदर्शक ने 'रामायण' के अनदेखे फुटेज की तारीफ की।

उन्होंने कहा, "यह 15 मिनट तक चला और जैसा कि उम्मीद थी, फिल्म के ऐसे दृश्य दिखाए गए जो अभी तक जनता के सामने नहीं आए हैं। फिल्म की मुख्य विशेषताएं विभिन्न जीव थे, जिनमें एक आंख वाला दैत्य भी शामिल था। एक भालू जैसे जीव को भी प्रमुखता दी गई थी। हम फिल्म की कल्पनाशीलता, रचनात्मकता और VFX से चकित रह गए।"

तुलना

हॉलीवुड फिल्मों से हो रही तुलना

उन्होंने कहा, "रामायण सचमुच एक वैश्विक भारतीय फिल्म लगती है। इसके इफेक्ट्स हॉलीवुड की किसी भी फिल्म,जैसे 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' के बराबर हैं। ट्रेलर ने पहले ही प्रदर्शकों को उत्साहित कर दिया था, और इस फुटेज के पूर्वावलोकन ने हमारे उत्साह को और बढ़ा दिया है।"

बता दें, 'रामायण' में रणबीर 'श्रीराम' का किरदार निभा रहे हैं, जबकि 'सीता' के किरदार में साई पल्लवी हैं।

यश, सनी देओल, रवि दुबे, लारा दत्ता समेत कई सितारे इसका हिस्सा हैं।

ADVERTISEMENT