Loading...
सलमान खान को चंडीगढ़ कोर्ट ने भेजा समन, धोखाधड़ी; डेढ़ करोड़ की चपत और बंद शोरूम
सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा पर धोखाधड़ी का आरोप

सलमान खान को चंडीगढ़ कोर्ट ने भेजा समन, धोखाधड़ी; डेढ़ करोड़ की चपत और बंद शोरूम

Aug 06, 2026
09:44 am

क्या है खबर?

चंडीगढ़ जिला अदालत ने अभिनेता सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और 'स्टाइल एंड कंटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड' के निदेशकों को समन जारी किया है। येह मामला शहर में 'बीइंग ह्यूमन' के ज्वेलरी शोरूम से जुड़े एक कथित धोखाधड़ी के केस से संबंधित है। अदालत ने सभी आरोपियों को 5 अक्टूबर को पेश होने और शिकायत में लगाए गए आरोपों पर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

कार्रवाई

'बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन' को भेजा नोटिस

चंडीगढ़ की एक स्थानीय अदालत ने मनीमाजरा के व्यवसायी अरुण गुप्ता द्वारा दायर एक निजी आपराधिक शिकायत सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान, स्टाइल कोटिएंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड, प्रसाद बिंदु माधव, संतोष श्रीवास्तव और 'बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन' को नोटिस जारी किए हैं।

ये कार्रवाई संज्ञान लेने से पहले के चरण पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 223 के प्रावधान के तहत की गई है। यह मामला 'बीइंग ह्यूमन' ज्वेलरी फ्रेंचाइजी से जुड़े कथित धोखाधड़ी के आरोपों से संबंधित है।

शिकायत

IPC की गंभीर धाराओं में शिकायत

अदालत ने अपने आदेश में कहा, "कानूनी नियमों और पुराने फैसलों को ध्यान में रखते हुए, कोर्ट 5 अक्टूबर 2026 की सुनवाई के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 223 के तहत सभी आरोपियों को डाक से नोटिस भेजना सही मानती है।"

गुप्ता ने अपने वकील राजविंदर सिंह राजपूत के जरिए भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 405, 409, 415, 417, 420 (धोखाधड़ी) और 120B (आपराधिक साजिश) के तहत ये शिकायत दर्ज कराई है।

ADVERTISEMENT

झांसा

सलमान के आने और बिग बॉस में प्रचार का दिया था झांसा

शिकायत के अनुसार, अरुण गुप्ता ने मनीमाजरा में 'बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी' का शोरूम खोला था। मुंबई की 'स्टाइल कोटिएंट' कंपनी के साथ हुए समझौते के तहत उन्हें बीइंग ह्यूमन की ज्वेलरी अपने शोरूम में रखनी थी।

गुप्ता का आरोप है कि बीइंग ह्यूमन सलमान खान का ट्रस्ट है। उन्हें भरोसा दिया गया था कि सलमान अपने शो 'बिग बॉस' में शोरूम का प्रचार करेंगे और खुद इसका उद्घाटन करने आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ

ADVERTISEMENT

आरोप

सलमान की जगह आयुष शर्मा पहुंचे उद्घाटन में, डेढ़ करोड़ का नुकसान

इन आश्वासनों पर भरोसा करके गुप्ता ने शोरूम के नवीनीकरण पर 50 लाख रुपये और स्टॉक खरीदने पर 1 करोड़ रुपये खर्च कर दिए।

हालांकि, नवंबर 2018 में उद्घाटन के लिए सलमान की जगह उनके बहनोई आयुष शर्मा आए।

जिस शोरूम से उन्हें स्टॉक मिलना था, वो फरवरी 2020 से बंद पड़ा है। गुप्ता का आरोप है कि इस कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ और पुलिस में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ADVERTISEMENT