LOADING...
फिल्म 'चांद मेरा दिल' की रिलीज तारीख जारी, लक्ष्य संग इश्क फरमाएंगी अनन्या पांडे
फिल्म 'चांद मेरा दिल' की रिलीज तारीख जारी

फिल्म 'चांद मेरा दिल' की रिलीज तारीख जारी, लक्ष्य संग इश्क फरमाएंगी अनन्या पांडे

Mar 25, 2026
04:31 pm

क्या है खबर?

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म 'चांद मेरा दिल' को आखिरकार रिलीज तारीख मिल गई है। फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है, जबकि निर्माता करण जौहर हैं। यह एक रोमांटिक संगीतमय फिल्म है जिसका ऐलान काफी समय पहले हो चुका था और अब यह दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए सिनेमाघरों का रुख करने को तैयार है। आइए जानते हैं कि धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित अनन्या और लक्ष्य की फिल्म कब रिलीज होगी।

पोस्ट

मई, 2026 में सिनेमाघरों का रुख करेगी फिल्म

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने पोस्ट साझा करते हुए बताया है कि फिल्म 'चांद मेरा दिल' की रिलीज तारीख तय हो गई है। यह 22 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं पोस्टर पर लिखा है, 'प्यार में थोड़ा पागल होना ही पड़ता है।' 'किल' और नेटफ्लिक्स की सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के बाद, लक्ष्य की यह तीसरी परियोजना है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' से होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर

Advertisement