'चांद मेरा दिल' OTT रिलीज के लिए तैयार, कब दिखेगी अनन्या और लक्ष्य की प्रेम-कहानी?
क्या है खबर?
अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म 'चांद मेरा दिल' 22 मई को रिलीज हुई थी। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित यह एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसका निर्देशन विवेक सोनी ने किया था। थिएटर रिलीज के 2 महीने पूरे करने से पहले, ये डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। निर्माताओं ने आधिकारिक पोस्ट के जरिए 'चांद मेरा दिल' की OTT रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया है।
ऐलान
इस OTT पर दस्तक देगी अनन्या-लक्ष्य की फिल्म
'चांद मेरा दिल' की कहानी प्यार, संघर्ष, आपसी मतभेदों और जिम्मेदारियों पर बुनी गई है।
इसका प्रीमियर जियोहॉटस्टार पर होगा। ये 17 जुलाई, 2026 से सब्सक्राइबर यूजर्स के लिए आधिकारिक तौर पर उपलब्ध हो जाएगी।
फिल्म की कमाई पर नजर डालें, तो इसने दुनियाभर में लगभग 36.90 करोड़ रुपये कमाए थे और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई।
अब देखना होगा कि अनन्या और लक्ष्य की रोमांटिक केमिस्ट्री OTT दर्शकों का दिल जीतती है या नहीं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Perfect date night? A cozy couch, your favourite person and #ChandMeraDil.
— JioHotstar (@JioHotstar) July 16, 2026
Streaming tomorrow onwards on JioHotstar.#ChandMeraDil @ananyapandayy #Lakshya #KaranJohar @adarpoonawalla @apoorvamehta18 @somenmishra0 @MARIJKEdeSOUZA @SonniVivek @TushParanjape #AkshatGhildial… pic.twitter.com/TWBjOTe46g