'चांद मेरा दिल' की कमाई में आया उछाल, जानिए बाकी फिल्माें का हाल
क्या है खबर?
अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म 'चांद मेरा दिल' सिनेमाघरों में 3 दिन पूरे कर चुकी है। धीमी कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत करने के बाद तीसरे दिन आंकड़ों में उछाल देखने को मिला है। वहीं आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' पहले से बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाकर बैठी है, लेकिन आंकड़ाें में खास उछाल देखने को नहीं मिला है। आइए जानते हैं अन्य फिल्मों का की कमाई का हाल
कमाई
'चांद मेरा दिल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, 'चांद मेरा दिल' ने 3 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला था। दूसरे दिन इसने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि तीसरे दिन रविवार को 4.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 11.10 करोड़ रुपये हो गया है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिलती दिख रही है।
अन्य फिल्म
फुस्स पड़ी आयुष्मान की फिल्म, 'दृश्यम' और 'करुप्पू' का डंका
'पति पत्नी और वो दो' ने 10वें दिन, यानी रविवार को 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसके बाद कुल कलेक्शन 36.35 करोड़ रुपये हो गया है। मोहनलाल की 'दृश्यम 3' ने चौथे दिन 13.95 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 54.55 करोड़ रुपये हो गया है। उधर सूर्या की फिल्म 'करुप्पू' ने 10वें दिन 16.74 करोड़ कमाए हैं। इसने शुरुआत से शानदार कारोबार करते हुए अब तक 148.55 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।