फिल्म 'चांद मेरा दिल' का टाइटल ट्रैक इस दिन होगा रिलीज, निर्माताओं ने दिया अपडेट
क्या है खबर?
अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की आगामी फिल्म 'चांद मेरा दिल' फिर से चर्चा में है। हाल ही में, निर्माताओं द्वारा फिल्म का पहला टीजर वीडियो जारी किया गया था, जिसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। अब निर्माताओं ने फिल्म के टाइटल ट्रैक को लेकर अपडेट साझा किया है। बता दें, 'चांद मेरा दिल' एक म्यूजिकल-रोमांटिक फिल्म है, जिसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शन द्वारा किया जा रहा है। विवेक सोनी ने इसके निर्देशन की जिम्मेदारी उठाई है।
रिलीज
इस दिन जारी होगा टाइटल ट्रैक
धर्मा प्राेडक्शन ने पोस्ट के जरिए बताया है कि फिल्म का टाइटल ट्रैक 14 अप्रैल को जारी किया जाएगा। दरअसल, पहले इसे 13 अप्रैल को जारी किया जाना था, लेकिन दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन (12 अप्रैल) के कारण योजना में बदलाव किया गया है। इस फिल्म के जरिए करण जौहर एक बार फिर प्यार, पागलपन और दर्द भरी प्रेम-कहानी पर्दे पर लाने को तैयार हैं। यह 22 मई, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Because all love stories have their good and…bad days.🤌🥹
— Dharma Productions (@DharmaMovies) April 13, 2026
Chand Mera Dil - Title Track : song releasing tomorrow.
In cinemas 22nd May, worldwide. pic.twitter.com/U58uufTZrK